
एक्टर मुश्ताक खान का निधन
Mushtaq Khan Passed Away: बॉलीवुड से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है. हिंदी फिल्मों के दिग्गज एक्टर मुश्ताक खान अब इस दुनिया में नहीं रहे. 24 सितंबर को उनका निधन हो गया. वो लिवर कैंसर से जूझ रहे थे. वो मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे. हालांकि, वो जिंदगी की जंग हार गए. अचानक उनका यूं चले जाना फिल्म इंडस्ट्री के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन खान ने उनके निधन की पुष्टि की है. मोहसिन ने ये भी कहा कि उन्होंने 51 साल फिल्म इंडस्ट्री में काम किया. 25 सितंबर को मुंबई में यारी रोड स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.
मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम ने बताया कि तबीयत खराब होने के बाद 8 दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. उससे पहले उनकी तबीयत ठीक थी . 15 दिन पहले वो मुंबई के मड आइलैंड में सलमान खान की एक अपकमिंग फिल्म की शूटिंग भी कर रहे थे.
मुश्ताक खान का ‘वेलकम’ का रोल
यूं तो मुश्ताक खान ने अपने करियर में ढेरों बेहतरीन फिल्मों में काम किया, कई बेहतरीन किरदार निभाए, लेकिन अक्षय कुमार की ‘वेलकम’ में निभाया गया उनका बलविश डे यानी बल्लू का किरदार लोगों के दिलों में बसता है. इस फिल्म में उनका एक डायलॉग था, जो काफी फेमस हुआ था- “मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी का बहुत बड़ा खिलाड़ी था.”
ये भी पढ़ें-
तुम्हारी फिल्में 50 करोड़ भी नहीं कमा पातींसुनील पाल ने सलमान खान को क्यों कही ये बात?
सलमान खान और नयनतारा की मॉन्स्टर ने रिलीज से पहले ही 100 करोड़ कैसे कमा लिए?
अपने 5 दशकों के एक्टिंग करियर में मुश्ताक खान 500 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रहे. PTI की मुताबिक उनकी उम्र 75 साल थी. ‘वेलकम’ के अलावा उन्होंने ‘गदर’, ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘प्यार तो होना ही था’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘बधाई हो बधाई’, ‘सड़क’, ‘कब्जा’, ‘स्त्री 2’ समेत और भी कई फिल्मों में नजर आए. फिल्मी दुनिया में आने से पहले कई साल तक वो थिएटर का भी हिस्सा रहे थे.

सोनाली नाईक
सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.
Read More