
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' को मिला सेंसर का सर्टिफिकेट
एक्शन एडवेंचर हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की भारत में रिलीज का रास्ता साफ हो गया है. इसको कुछ कट और डायलॉग में म्यूट के बाद सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है. इसमें ऑडियो के साथ ही सबटाइटल में भी अश्लील शब्दों को हटाया या म्यूट किया गया है. जानकारी के मुताबिक, फिल्म में बदलावों के बाद 23 जुलाई को सेंसर बोर्ड की तरफ से स्टूडियो को ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की रिलीज के लिए सर्टिफिकेट दिया गया है.
फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ में बदलावों के बाद भी पीटर पार्क की डार्क स्टोरी और एक्शन सीन वैसे ही रहेंगे. टिकटों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है और माना जा रहा है कि ओपनिंग डे पर बढ़िया कलेक्शन हो सकता है. फिलहाल जान लेते हैं डिटेल में.
कौन सा मिला सर्टिफिकेट?
‘स्पाइडर-मैन-ब्रांड न्यू डे’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की तरफ से UA 13+ सर्टिफिकेट दिया गया है यानी इस मूवी को लगभग सभी लोग देख सकते हैं. हालांकि 13 साल से छोटे बच्चे इस फिल्म को अपने पेरेंट्स की देखरेख और गाइडेंस के साथ देख सकते हैं. अब जान लेते हैं कि फिल्म में क्या-क्या हुए बदलाव.
किन शब्दों और सीन पर लगा कट?
सेंसर बोर्ड की तरफ से मेकर्स को फिल्म से तीन जगहों पर ऑडियो से अश्लील शब्दों को म्यूट करने को कहा गया है. इसी के साथ इन शब्दों को सबटाइटल से भी हटाने का निर्देश दिया गया है. इसका एक हिस्सा फिल्म के फर्स्ट हाफ में है और बाकी के दो इंटरवल के बाद वाले हिस्से में हैं. वहीं एक 8 सेकंड तक चलने वाले लिप-लॉक विजुअल को भी हटाया गया है.
पुरानी कहानी बढ़ेगी आगे
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ में टॉम हॉलैंड, ज़ेंडाया और जैकब बैटलन की वापसी हो रही है. ये फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ (2021) की कहानी को आगे बढ़ाती है और उस फिल्म में हुई घटनाओं के बाद की पीटर की जिंदगी को दिखाया जाएगा, जिसमें उसके सबसे करीब के लोगों की यादों से उसकी पहचान को मिटा दिया गया है. अब पीटर को एक नई शुरुआत करने को मजबूर होने के साथ ही नए खतरे का सामना भी करना होगा.
कब रिलीज होगी फिल्म
इन सभी बदलावों के बाद अब ये फिल्म 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. मूवी की लंबाई 144.52 मिनट है. सीधे शब्दों में कहें तो दूसरे शब्दों में कहें तो ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का रनम टाइम 2 घंटे, 24 मिनट और 31 सेकंड का होगा.

शशि सिंह
शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.
Read More