80+ नौकरियां, 18000 स्टाइपेंड और 4.68 लाख तक पैकेज; IGNOU चलाएगा मेगा प्लेसमेंट ड्राइव

Published on 23 जुल॰ 2026

Jul 23, 2026 07:35 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

इग्नू के छात्रों के लिए शानदार मौका है। संस्थान की तरफ से आयोजित किए जाने वाले प्लेसमेंट ड्राइव में नोब्रोकर और स्किल वेदांत जैसी कंपनियों हिस्सा ले रही हैं।

ignou campus placement drive nobroker skill vedanth jobs 2026 full details

80+ नौकरियां, 18000 स्टाइपेंड और 4.68 लाख तक पैकेज; IGNOU चलाएगा मेगा प्लेसमेंट ड्राइव

आजकल हर युवा का सपना होता है कि पढ़ाई पूरी होते ही उसके हाथ में एक अच्छी नौकरी हो। लेकिन हकीकत यह है कि बाजार में अपनी पसंद और काबिलियत के हिसाब से सही नौकरी तलाशना आसान काम नहीं है। कई बार अच्छे-खासे पढ़े-लिखे युवाओं को भी काफी संघर्ष करना पड़ता है। इसी मुश्किल को आसान करने और आपके सपनों को पंख देने के लिए इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी एक बहुत बड़ी पहल कर रही है। इग्नू सिर्फ डिग्री देने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अब वह अपने स्टूडेंट्स को उनके पैरों पर खड़ा करने के लिए भी पूरी तरह से मदद कर रहा है। यूनिवर्सिटी अपने छात्रों और पूर्व छात्रों के लिए एक जबरदस्त प्लेसमेंट ड्राइव लेकर आई है। यह मेगा प्लेसमेंट ड्राइव 29 और 30 जुलाई 2026 को आयोजित की जा रही है। इस ड्राइव में देश की जानी-मानी कंपनियों, नोब्रोकर और स्किल वेदांत में सीधे नौकरी और इंटर्नशिप पाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।

नोब्रोकर में 80 से ज्यादा पद खाली

अगर आप सेल्स की दुनिया में अपना जलवा बिखेरना चाहते हैं, तो नोब्रोकर आपके लिए एक शानदार मंच तैयार कर रहा है। कंपनी को सेल्स एग्जीक्यूटिव की तलाश है और इसके लिए 80 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इस नौकरी में आपको 4.68 लाख रुपये सालाना का शानदार सीटीसी (CTC) ऑफर किया जा रहा है। इसमें से 2.88 लाख रुपये आपकी फिक्स सैलरी होगी और 1.80 लाख रुपये आपके परफॉरमेंस के आधार पर वेरिएबल के रूप में दिए जाएंगे। बात सिर्फ अच्छी सैलरी पर ही खत्म नहीं होती। कंपनी अपने कर्मचारियों का बहुत खास ख्याल रखती है। आपको हर साल 1 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा। इसके अलावा महीने भर में अच्छा काम करने पर इनाम, हर छह महीने में प्रमोशन और करियर में तेजी से आगे बढ़ने के बेहतरीन मौके भी आपका इंतजार कर रहे हैं। अगर आप मन लगाकर काम करते हैं, तो आप एक ही साल में चार प्रमोशन तक हासिल कर सकते हैं। साथ ही टीम पार्टी और सालाना ट्रिप जैसे कई और मजेदार फायदे भी आपको इस नौकरी में मिलेंगे।

स्किल वेदांत में शानदार इंटर्नशिप

अगर आप शुरुआत से चीजों को सीखना चाहते हैं और कॉर्पोरेट दुनिया का तजुर्बा लेना चाहते हैं, तो स्किल वेदांत आपके लिए 25 से ज्यादा पदों पर इंटर्नशिप लेकर आया है। यह बिजनेस डेवलपमेंट की फील्ड में इंटर्नशिप होगी, जिसमें आपको आगे चलकर पक्की नौकरी यानी प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) भी मिल सकता है। चार महीने की इस इंटर्नशिप के दौरान आपको 18,000 रुपये हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा। साथ ही आपके काम के आधार पर आप 15,000 रुपये महीने तक का इंसेंटिव भी अलग से कमा सकते हैं। यानी कुल मिलाकर आप इंटर्नशिप में ही अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। अगर इन चार महीनों में आपने अपने काम से कंपनी का दिल जीत लिया, तो आपको 4 से 6 लाख रुपये सालाना पैकेज वाली फुल-टाइम नौकरी दे दी जाएगी। सिलेक्शन के लिए आपको ग्रुप डिस्कशन, एचआर राउंड और फाइनल इंटरव्यू से गुजरना होगा। कंपनी को ऐसे युवाओं की जरूरत है जिनकी बातचीत का तरीका शानदार हो, जो मुश्किल हालात में भी अच्छा काम कर सकें और जिनमें नई चीजों को सीखने की ललक हो।

कौन कर सकता है अप्लाई और क्या स्किल्स चाहिए?

अगर आप किसी भी स्ट्रीम (BA, BSc, BCom वगैरह) से ग्रेजुएट हैं या अपने फाइनल सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आप बेझिझक इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

  • कंपनियों की सबसे पहली मांग यह है कि आपकी बातचीत की कला (कम्युनिकेशन स्किल्स) एकदम बेहतरीन होनी चाहिए। आपको अंग्रेजी और हिंदी अच्छे से आनी चाहिए। अगर आपको कोई साउथ इंडियन भाषा आती है, तो यह आपके लिए एक बहुत बड़ा प्लस पॉइंट साबित होगा।
  • इसके अलावा आपको कंप्यूटर पर एमएस ऑफिस (एक्सेल, वर्ड) चलाना आना चाहिए।
  • आपको दिन की शिफ्ट (Day Shift) में काम करने के लिए तैयार रहना होगा और हफ्ते में छह दिन काम करने में आपको कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

कहां और कब पहुंचना है?

तो फिर देर किस बात की है? अपने सारे जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार कर लीजिए। आपको 29 और 30 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से पहले इग्नू के रीजनल सेंटर पहुंच जाना है। पता: इग्नू रीजनल सेंटर, बेंगलुरु, नंबर 222, सिंगेना अग्रहारा विलेज रोड, बेंगलुरु – 560099

अपने साथ ये कागजात ले जाना न भूलें

जब आप इंटरव्यू देने जाएं, तो इन चीजों को अपने साथ जरूर रखें ताकि वहां कोई परेशानी न हो -

1. आपका अपडेटेड और बढ़िया बना हुआ रिज्यूमे (Resume)

2. कोई भी सरकारी पहचान पत्र (जैसे आधार, पैन या वोटर आईडी)

3. आपकी पढ़ाई के सारे सर्टिफिकेट्स

4. पासपोर्ट साइज की अपनी नई फोटो

5. आपका इग्नू का आईडी कार्ड

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें