एक क्लिक में बन जाएगा बिना प्रांप्ट के 80s वाला ट्रेंडिंग लुक, यहां चेक कीजिए सबसे आसान तरीका!

Published on 11 सित॰ 2026

Time Published: Friday, September 11, 2026, 17:45 [IST]

80s Retro Style Photos Without Prompt: सोशल मीडिया पर इन दिनों 1980s यानी 80 के दशक जैसा रेट्रो फोटो लुक काफी पसंद किया जा रहा है। पुराने जमाने के कपड़े, फिल्म कैमरे जैसा इफेक्ट, अलग कलर टोन और विंटेज अंदाज वाली तस्वीरें लोगों का ध्यान खींच रही हैं। यही वजह है कि कई यूजर्स अपनी सामान्य फोटो को 80s स्टाइल में बदलने के लिए AI Prompt खोज रहे हैं।

हालांकि, इसके लिए इंटरनेट से कोई लंबा Prompt कॉपी करने की जरूरत नहीं है। ChatGPT में ही 80s लुक के लिए तैयार प्रीसेट दिया गया है। इसकी मदद से आप कुछ आसान स्टेप्स में अपनी फोटो को रेट्रो अंदाज दे सकते हैं। खास बात यह है कि इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए Prompt Engineering की जानकारी होना भी जरूरी नहीं है।

80s Retro Style Photos Without Prompt

ChatGPT में मिलेगा 80s प्रीसेट

80s ट्रेंड वाली फोटो बनाने के लिए सबसे पहले ChatGPT ऐप या वेबसाइट खोलें। इसके बाद Images सेक्शन में जाएं। यहां AI इमेज बनाने के लिए कई तरह के तैयार प्रीसेट दिखाई देते हैं। इन्हीं विकल्पों के बीच आपको '80s' नाम का प्रीसेट मिल सकता है। इसे चुनने के बाद अपनी वह फोटो अपलोड करें, जिसे आप पुराने जमाने के रेट्रो लुक में बदलना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम पर छाया 1980s फोटो ट्रेंड! ChatGPT से बनवाएं अपनी तस्वीर, ये 10 प्राम्प्ट्स आएंगे काम

ऐसे बनाएं 80s स्टाइल फोटो

पूरी प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले ChatGPT ऐप या वेबसाइट खोलें।
  • अब Images सेक्शन में जाएं।
  • यहां मौजूद तैयार प्रीसेट में '80s' विकल्प खोजें।
  • '80s' प्रीसेट पर क्लिक करें।
  • अपनी पसंद की फोटो अपलोड करें।
  • अब ChatGPT को फोटो प्रोसेस करने दें।
  • कुछ समय बाद आपकी तस्वीर 80s रेट्रो स्टाइल में तैयार हो जाएगी।

फोटो पसंद आने पर उसे सेव कर सकते हैं या आगे बदलाव के लिए ChatGPT को निर्देश दे सकते हैं।

फोटो में कैसा दिखेगा रेट्रो लुक?

80s प्रीसेट का मकसद तस्वीर को 1980 के दशक की फोटोग्राफी जैसा अंदाज देना है। इसके चलते फोटो में विंटेज फील, पुराने समय जैसे कलर टोन और रेट्रो विजुअल स्टाइल देखने को मिल सकता है। यानी आपकी सामान्य फोटो को बिना खुद कोई लंबा Prompt लिखे एक अलग और पुराने दौर वाली तस्वीर में बदला जा सकता है।

पहली फोटो पसंद न आए तो करें ये बदलाव

जरूरी नहीं कि पहली बार मिली तस्वीर बिल्कुल आपकी उम्मीद के मुताबिक ही हो। अगर रिजल्ट पसंद नहीं आता है, तो उसी इमेज में बदलाव के लिए ChatGPT को दोबारा निर्देश दे सकते हैं। आप रेट्रो इफेक्ट को ज्यादा मजबूत करने के लिए कह सकते हैं। इसके अलावा कपड़ों और बैकग्राउंड में 80s का टच जोड़ने या फोटो को पुराने फिल्म कैमरे से ली गई तस्वीर जैसा बनाने के लिए भी निर्देश दिया जा सकता है।

Prompt लिखने की परेशानी खत्म

इस फीचर की सबसे बड़ी सुविधा यही है कि यूजर को हर बार खुद से लंबा AI Prompt तैयार करने की जरूरत नहीं पड़ती। तैयार प्रीसेट की मदद से फोटो का स्टाइल बदलने का काम आसान हो जाता है। अगर आप सोशल मीडिया पर चल रहे 80s Retro Photo ट्रेंड को आजमाना चाहते हैं, तो अपनी पसंद की तस्वीर अपलोड करके ChatGPT के '80s' प्रीसेट से शुरुआत कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Gemini Couple Prompts: अपनी फोटो को दें बॉलीवुड कपल जैसा लुक, ये दमदार प्रॉम्प्ट्स आएंगे काम