Sep 13, 2026 02:01 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

IPS आशियाना चौधरी और उनके पति IAS अभिनव सिवाच की 80 के दशक के लुक वाली AI तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस उनके इस रेट्रो अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।

IPS आशियाना चौधरी ने शेयर की 80s AI फोटो ([email protected])
इन दिनों सोशल मीडिया पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से 1980 के दशक की रेट्रो स्टाइल फोटो बनाने का ट्रेंड जमकर धमाल मचा रहा है। इस ट्रेंड में आम लोगों से लेकर फिल्मी हस्तियां और IAS-IPS अधिकारी भी खुलकर भाग ले रहे हैं। इसी सोशल मीडिया ट्रेंड को फॉलो करते हुए देश की दो चर्चित युवा प्रशासनिक हस्तियों—आईपीएस (IPS) आशियाना चौधरी और उनके पति आईएएस (IAS) अभिनव सिवाच की रेट्रो AI तस्वीरें इंस्टाग्राम पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं।
1980 के दशक के सिनेमाई लुक वाली यह तस्वीर एक काल्पनिक फिल्म के ड्रामैटिक पोस्टर जैसी दिख रही है, जिसका शीर्षक 'दिल के मुसाफिर' रखा गया है।
"आखिरकार, हम अपनी जिंदगी के ड्रामैटिक एक्टर हैं"
सोशल मीडिया पर 'दिल के मुसाफिर' पोस्टर शेयर करते हुए आईपीएस आशना चौधरी ने एक बेहद विचारशील और रोमांटिक कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, "आखिरकार, हम अपनी जिंदगी के ड्रामैटिक एक्टर हैं। यादों को नए सिरे से लिखना, बीते हुए समय को रोमांटिक बनाना, और जहां भी कहानी कमजोर लगे, वहां ड्रामा पर ड्रामा जोड़ते जाना।"
उनकी इस पोस्ट को देखकर फैंस और प्रतियोगी छात्र काफी रोमांचित हैं और कपल के इस रेट्रो अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।
LBSNAA से शुरू हुई थी लव स्टोरी
आईपीएस आशना चौधरी और आईएएस अभिनव सिवाच दोनों ही 2022 बैच के अधिकारी हैं। दोनों की पहली मुलाकात मसूरी स्थित 'लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी' (LBSNAA) में फाउंडेशन कोर्स और ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। ट्रेनिंग के दौरान दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और परिवार की रजामंदी से दिसंबर 2025 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
लाखों का पैकेज छोड़कर सिविल सेवा में आने की मिसाल
IPS आशना चौधरी: मूल रूप से यूपी के हापुड़ जिले की रहने वाली आशना का जन्म बर्ष 1998 में हुआ था। दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए ऑनर्स (इंग्लिश) और फिर साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशंस में एम.ए करने वाली आशना ने यूपीएससी 2022 में ऑल इंडिया 116वीं रैंक हासिल की थी। वर्तमान में वे मथुरा में एएसपी पद पर तैनात हैं।
IAS अभिनव सिवाच: हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले अभिनव ने बी.टेक के बाद आईआईएम कलकत्ता (IIM) से एमबीए किया। लाखों रुपये का प्राइवेट जॉब पैकेज ठुकराकर उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की और ऑल इंडिया 12वीं रैंक के साथ आईएएस अधिकारी बने। यह अधिकारी दंपति आज के समय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे देश के युवाओं के लिए न केवल प्रशासनिक सफलता, बल्कि पर्सनल लाइफ के संतुलन की भी एक बड़ी प्रेरणा है।
लेखक के बारे में
Prachi
शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स