सलमान खान की याचिका के बावजूद मेकर्स ने जारी किया 'काला हिरण' का नया टीजर, कोर्ट के फैसले पर टिकीं निगाहें| Navbharat Live

Published on 17 जुल॰ 2026

सलमान खान की याचिका के बावजूद मेकर्स ने जारी किया ‘काला हिरण’ का नया टीजर, कोर्ट के फैसले पर टिकीं निगाहें

  • Written By:

    सोनाली झा

Updated On: Jul 17, 2026 | 07:55 PM IST

विज्ञापन

सार

Kala Hiran Teaser: सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई लंबित होने के बीच विवादित फिल्म 'काला हिरण' का दूसरा टीजर रिलीज हो गया। बता दें कि फिल्म का रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं हुआ है।

Salman Khan Kala Hiran Teaser Case Delhi High Court

काला हिरण टीजर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Salman Khan Kala Hiran Teaser: सलमान खान से कथित तौर पर जुड़े विवादित मामले पर आधारित बताई जा रही फिल्म ‘काला हिरण’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। फिल्म को लेकर पहले से ही कानूनी विवाद जारी है और अब मेकर्स ने इसका दूसरा टीजर रिलीज कर दिया है। खास बात यह है कि टीजर ऐसे समय सामने आया है, जब फिल्म पर रोक लगाने की मांग को लेकर सलमान खान की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में लंबित है।

फिल्म के नए टीजर में एक कोर्टरूम ड्रामा दिखाया गया है। कहानी में ‘अयान खान’ नाम के एक किरदार पर काले हिरण के शिकार का आरोप लगाया गया है और अदालत में इस मामले की सुनवाई होती नजर आती है। टीजर में एक गवाह घटना वाली रात का पूरा घटनाक्रम बताता है, जबकि दोनों पक्षों के वकीलों के बीच तीखी बहस भी दिखाई गई है।

टीजर में ब्रेसलेट, दबंग और सिकंदर का जिक्र

टीजर में कुछ ऐसे संकेत भी नजर आते हैं, जिन्हें दर्शक सलमान खान के चर्चित काला हिरण शिकार मामले से जोड़कर देख रहे हैं। मुख्य किरदार के हाथ में अभिनेता जैसा ब्रेसलेट दिखाई देता है। संवादों में ‘दबंग’ और ‘सिकंदर’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया है। इसी वजह से फिल्म एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गई है।

सम्बंधित ख़बरें

फिल्म पर रोक लगाने की मांग

सलमान खान ने इस फिल्म को लेकर अदालत का रुख किया है। उन्होंने याचिका दायर कर फिल्म की शूटिंग, प्रमोशन और रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई को फिलहाल टाल दिया है। हालांकि, अदालत से अंतिम फैसला अभी आना बाकी है। इसी बीच मेकर्स ने दूसरा टीजर जारी करते हुए यह भी घोषणा की है कि ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लिगेसी’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

OFFICIAL TEASER | BHARAT S. SHRINATE | AMIT JANI | – KALA HIRAN 😠 Support this movie
Youtube channel__ jani firefox films#ONEMANAMRY pic.twitter.com/s1lMtjLIut — Hindu Sagar (@onemanamry0) July 17, 2026

ये भी पढ़ें- मराठी डेब्यू से पहले अदा शर्मा का बड़ा बयान, कहा- असली दर्द को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना कहानी के साथ न्याय नहीं

फिल्म की स्टार कास्ट

‘काला हिरण’ में वरिष्ठ अभिनेता गोविंद नामदेव बिश्नोई समाज के वकील की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, काशिफ इकबाल खान ‘अयान खान’ का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन भरत एस. श्रीनेत ने किया है। फिल्म के टीजर ने एक बार फिर विवाद को हवा दे दी है। अब सभी की नजर दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर टिकी है, क्योंकि उसी के बाद यह साफ हो पाएगा कि फिल्म तय समय पर रिलीज हो सकेगी या नहीं।

Follow Navbharatlive whatsapp