तारा सुतारिया से इश्क, कियारा आडवाणी पर आया दिल! 'टॉक्सिक' में यश का दिखेगा नया अंदाज| Navbharat Live

Published on 21 जुल॰ 2026

तारा सुतारिया से इश्क, कियारा आडवाणी पर आया दिल! ‘टॉक्सिक’ में यश का दिखेगा नया अंदाज

  • Written By:

    यति सिंह

Updated On: Jul 21, 2026 | 04:04 PM IST

विज्ञापन

सार

Toxic Movie Song Release: फिल्म 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक गाना 'मदहोश' रिलीज हो गया है, जिसमें एक्टर यश, तारा सुतारिया और कियारा आडवाणी के बीच उलझी हुई प्रेम कहानी की झलक दिखाई गई है।

Toxic Madhosh Song

फिल्म 'टॉक्सिक' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Yash Toxic Madhosh Song Release: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का नया रोमांटिक गीत ‘मदहोश’ दर्शकों के सामने आ गया है। इस फिल्म के पहले गीत ‘तबाही’ की अपार सफलता के बाद आए इस नए ट्रैक ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। गाने के सीन में पर्दे पर यश और तारा सुतारिया की बेहद नजदीकियां देखने को मिल रही हैं।

वहीं कहानी में अचानक आया एक मोड़ दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देता है। पर्दे पर बदलती इस लव स्टोरी ने पूरे माहौल को काफी दिलचस्प बना दिया है। लगभग 3.15 मिनट लंबे इस संगीत वीडियो में यश यानी राया और तारा सुतारिया यानी रिबेका के बीच पनपते प्यार को खूबसूरती से दर्शाया गया है। दोनों कलाकारों के बीच बाथटब के अंतरंग दृश्यों से लेकर अलग-अलग जगहों पर मुलाकात के भावुक पल फिल्माए गए हैं।

कियारा आडवाणी की एंट्री बिगाड़ेगी बने रिश्ते!

जैसे-जैसे गाने की धुन आगे बढ़ती है, वीडियो का माहौल बिल्कुल बदल जाता है। राया को नयनतारा यानी गंगा के साथ एक गंभीर बातचीत में देखा जाता है, जो फिल्म में उसकी बहन का रोल निभा रही हैं। सिगरेट शेयर करते हुए दोनों के बीच की बातचीत से यह बात सामने आती है कि राया के मन में कियारा आडवाणी यानी नादिया को लेकर खिंचाव है।

सम्बंधित ख़बरें

यह नया ट्विस्ट कहानी में एक गहरा सस्पेंस पैदा करता है। जब रिबेका को इस कड़वे सच का अहसास होता है तो वह काफी परेशान हो जाती है, जिसे संभालने की कोशिश में राया लगा रहता है। इस तरह एक ही गाने के भीतर कई भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं।

ये भी पढ़ें: अवेंजर्स डूम्सडे को टक्कर देगा ‘रामायण’ का VFX? सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस, फैंस बोले- हॉलीवुड रह गया पीछे!

सामाजिक बंदिशों को चुनौती देगा राया का यह किरदार!

हाल ही में तारा सुतारिया और डायरेक्टर गीतू मोहनदास द्वारा शेयर की गई जानकारियों से ऐसा लगता है कि फिल्म में राया का किरदार एक से ज्यादा महिलाओं के साथ रिश्ते रखने वाला हो सकता है। यह फिल्म समाज के तय मानकों और इंसान के दिल की वास्तविक भावनाओं के बीच की लड़ाई को पर्दे पर उकेरती है।

तनिष्क बागची, फहीम अब्दुल्ला और अर्सलान निजामी के संगीत और सिद्धार्थ बसरूर की आवाज ने इस भावनात्मक उलझन को और ज्यादा गहरा बना दिया है। फिल्म ‘टॉक्सिक’ का यह गाना हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी अलग-अलग टाइटल से जारी किया गया है।

Follow Navbharatlive whatsapp