पहले दादा-दादी की हत्या फिर पहुंचा स्कूल...टीचर्स और दोस्तों को भून डाला, 8वीं के छात्र के खूनी खेल का VIDEO| Navbharat Live

Published on 7 अग॰ 2026

Updated On: Aug 07, 2026 | 03:31 PM IST

विज्ञापन

सार

Thailand School Shooting: थाईलैंड के बैंकॉक स्थित एक स्कूल में 8वीं के छात्र ने फायरिंग कर 3 शिक्षकों और 4 छात्रों समेत 8 लोगों की हत्या कर दी। उसने पहले अपने दादा-दादी की भी गोली मारकर हत्या की थी।

bangkok firing

8वीं के छात्र ने की 8 हत्या (Image- Social Media)

विस्तार

Bangkok School Shooting: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास एक स्कूल में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आठवीं कक्षा के एक छात्र ने स्कूल परिसर में अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें तीन शिक्षकों और चार छात्रों समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई। हमले के बाद छात्र ने कथित तौर पर खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

पहले घर में दादा-दादी की हत्या

पुलिस के अनुसार, स्कूल पहुंचने से पहले आरोपी छात्र ने अपने घर पर अपने दादा-दादी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह हथियार लेकर स्कूल पहुंचा और छात्रों व शिक्षकों पर फायरिंग शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि हमले में इस्तेमाल की गई बंदूक उसने परिवार के किसी सदस्य से हासिल की थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे की वजह पता लगाने का प्रयास कर रही है।

स्कूल में मची अफरातफरी

गोलीबारी शुरू होते ही स्कूल में भगदड़ मच गई। छात्र अपनी जान बचाने के लिए परिसर से बाहर भागने लगे, जबकि घायल लोगों को तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद स्कूल के बाहर शिक्षकों और अभिभावकों का रो-रोकर बुरा हाल था। 18 वर्षीय एक छात्र ने बताया कि शुरुआत में उसे गोली चलने की आवाज पटाखों जैसी लगी। पहले लगा कि पटाखे फूट रहे हैं। फिर लगातार गोलियों की आवाज सुनाई दी और पूरे स्कूल में दहशत फैल गई।

सम्बंधित ख़बरें

On the morning of Friday, August 7, 2026, a school shooting took place at Debsirin Nonthaburi School in the Bang Kruai district of Nonthaburi province, on the northwestern outskirts of Bangkok. The shooter was a male Mathayom 3 (9th grade) student, approximately 14 years old,… pic.twitter.com/e8r4H0sCAl — T_CAS videos (@tecas2000) August 7, 2026

कई लोगों को सीने और पीठ में लगी गोली

आपातकालीन सेवाओं के अधिकारियों के मुताबिक, कई घायलों को छाती, पीठ और बाजुओं में गोलियां लगीं। रेस्क्यू टीम के सदस्य कियातिखुन वेरापोंगप्रादिथ ने बताया कि जब उनकी टीम स्कूल पहुंची, तब भी गोलीबारी जारी थी। ऊपरी मंजिल पर एक पुरुष शिक्षक मृत मिले, जबकि दूसरे कमरे में एक महिला शिक्षक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलीं, जिनके सीने और हाथ में गोली लगी थी।

यह भी पढ़ें- Ebola Outbreak: कांगो में इबोला के प्रकोप से करीब 330 बच्चों की मौत, यूनिसेफ ने जाहिर की चिंता 

15 लोग घायल

थाईलैंड के शिक्षा मंत्री प्रासेर्ट जंतारारुआंगटोंग ने पुष्टि की कि मृतकों में शिक्षक और छात्र दोनों शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इस हमले में 15 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Follow Navbharatlive whatsapp