Updated On: Jul 26, 2026 | 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार
PM Modi New Reel: NEET पेपर लीक विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के लिए तीसरा वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने परीक्षा सुधार के लिए हाई पावर्ड कमेटी बनाने का ऐलान किया।

PM मोदी ने पोस्ट की एक और रील (Image- Social Media)
विस्तार
PM Modi New Reel on Instagram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक बार फिर छात्रों के लिए एक नया वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो में पीएम मोदी ने बताया कि एग्जाम रिफॉर्म के लिए टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणि की अगुवाई में एक हाई पावर्ड कमेटी बनाई गई है।
नीट पेपर लीक पर छिड़े विवाद के बीच पीएम मोदी ने छात्रों के लिए यह तीसरा वीडियो मैसेज पोस्ट किया है। उनका पहला वीडियो मैसेज 23 जुलाई की रात 11:52 बजे जारी किया था, उस रील में उन्होंने बताया था कि कैबिनेट मीटिंग में पेपर लीक को लेकर सख्त फैसला लिया जाएगा। इसके अगले ही दिन एक बार फिर उन्होंने वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने छात्रों को पहले वीडिया पर सुझाव के लिए धन्यवाद किया था।
सम्बंधित ख़बरें
View this post on Instagram
अब रविवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी ने 1 मिनट 20 सेकंड का नया वीडियो जारी किया है। पहले दो वीडियो की तरह ही इस वीडियो में भी उन्होंने अपनी बात की शुरुआत भी पीएम मोदी ने ‘फ्रेंड्स’ कहकर की है।
क्या कुछ कहा पीएम मोदी ने?
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इस वीडियो में कहा कि फ्रेंड्स, विद्यार्थियों के भविष्य के लिए, भारत सरकार लगातार अनेक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, वे लोग जेलों में सड़ रहे हैं। पीएम ने आगे कहा कि हम फास्ट ट्रैक कोर्ट बना चुके हैं। हम कल पार्लियामेंट के अंदर कठोर प्रावधानों के साथ नया कानून बनाने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं लेकिन हमें भविष्य के लिए सोचना है।
यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर से सीख लें योगी…जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई से भड़की महबूबा मुफ्ती, कहा- यह नफरत-बदले की कार्रवाई
हाई पावर्ड टास्क फोर्स
पीएम मोदी ने अपनी रील में आगे कहा कि हमारी परीक्षा पद्धति विश्वस्त हो, हमारी परीक्षा पद्धति ट्रांसपेरेंट हो, हमारी परीक्षा पद्धति में सबसे ज्यादा टेक्नोलॉजी का उपयोग हो, इन सारी बातों को ध्यान रखते हुए विश्वप्रसिद्ध टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन निलेकणनी के नेतृत्व में हाई पावर्ड टास्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इसका एग्जाम रिफॉर्म की तरफ फोकस करेगा और जल्द से जल्द आने वाली परीक्षाओं की विश्वसनीयता को सुनिश्चित करने का काम इसकी रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा।
