पीडब्ल्यूडी: 84 करोड़ खर्च के बाद फैसला...‘अंदाजे’ से नहीं, जाम-हादसों के हिसाब से बनेंगे रोड-फ्लाईओवर - Bhopal News

Published on 27 अग॰ 2026
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • After Spending 84 Crore Rupees, The Decision Was Taken… Roads And Flyovers Will Be Built Based On Traffic Jams And Accidents, Not By 'guesswork'.

भोपाल29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मप्र में सड़क और एलिवेटेड कॉरिडोर की योजना अब इंजीनियर के सर्वे के आधार पर नहीं बनेगी। लोक निर्माण विभाग गूगल मैप्स के पीक ऑवर ट्रैफिक डेटा से तय करेगा कि किस इलाके में दबाव कितना है और किस इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है।

इसमें रोज गुजरने वाले वाहनों की संख्या, जाम की स्थिति, सड़क की क्षमता ,हादसों का रिकॉर्ड देखा जाएगा। इसके आधार पर फ्लाईओवर या एलिवेटेड कॉरिडोर का डिजाइन तैयार होगा। पहले चरण में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा, जबलपुर ग्वालियर की परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

यह बदलाव क्यों? कैग की 2025 में आई पीडब्ल्यूडी परफॉर्मेंस ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, 2018-19 से 2022-23 के बीच बनी 19 सड़कों के मामलों में 446.77 किमी में रोड की चौड़ाई 3.75 मीटर से बढ़ाकर 5.50 मीटर कर दी गई, जबकि अनुमानित ट्रैफिक के हिसाब से 3.75 मीटर चौड़ाई पर्याप्त थी। इससे 84.75 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ा।

भोपाल-इंदौर समेत 6 शहरों के प्रोजेक्ट्स से शुरुआत

अयोध्या बायपास पर नजर

भोपाल : अयोध्या बायपास पर सड़क चौड़ीकरण चल रहा है। पिपलानी क्षेत्र में मेट्रो निर्माण से जाम बढ़ा है। यहां सड़क क्षमता बढ़ाने और निर्माण के वैकल्पिक लेन के लिए विश्लेषण हो रहा है।

इंदौर : रोबोट और रेडिसन चौराहा रिंग रोड के प्रमुख जाम पॉइंट हैं। पीक आवर में वाहन 15 से 30 मिनट तक फंसते है। यहां फ्लाईओवर की योजना है। चौड़ीकरण के लिए गूगल डेटा का उपयोग किया जाएगा।

रीवा : ढेकहा तिराहा- कॉलेज चौराहा पर 150 करोड़ रु. की लागत से फ्लाईओवर प्रस्तावित है। डेटा से विश्लेषण हो रहा है।

रोड चौड़ीकरण पर विवाद

उज्जैन : एमआर-4 और पाटीदार ब्रिज क्षेत्र में 24 मीटर चौड़ी सड़क की योजना का लोगों ने विरोध किया और 18 मीटर चौड़ीकरण की मांग की। इसलिए यहां आकलन किया जा रहा है।

जबलपुर : मदनमहल-दमोह नाका कॉरिडोर पर 7 किमी लंबा फ्लाईओवर बन चुका है। विजय नगर, कटंगी के लिए सड़क चौड़ीकरण का आकलन किया जा रहा है।

ग्वालियर : बारादरी चौराहे पर फ्लाईओवर प्रस्तावित है। फूलबाग में फ्लाईओवर से यातायात प्रभावित है। अब सर्विस रोड और वैकल्पिक तरीके का आकलन हो रहा है।

.