बोट ने बच्चों के लिए लॉन्च किए स्मार्टवॉच और हेडफोन्स:रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग और 85dB सेफ साउंड फीचर, कीमत ₹1,499 से शुरू
16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

कंज्यूमर लाइफस्टाइल टेक ब्रांड बोट ने भारत में अपनी नई 'किड सीरीज' लॉन्च की है। इसमें दो नए प्रोडक्ट्स- सेलर नैव स्मार्टवॉच और सेलर प्ले वायरलेस हेडफोन पेश किए हैं।
सेलर नैव स्मार्टवॉच की कीमत 6,499 रुपए रखी गई है, जबकि सेलर प्ले वायरलेस हेडफोन 1,499 रुपए में मिलेगा।

बोट सैलर नैव स्मार्टवॉच: स्पेसिफिकेशंस और फीचर
- गूगल मैप्स ट्रैकिंग और जियो-फेंसिंग: स्मार्टवॉच में रियल-टाइम गूगल मैप्स ट्रैकिंग सुविधा मिलती है। इससे पेरेंट्स कभी भी अपने बच्चे की लाइव लोकेशन चेक कर सकते हैं। इसमें 5-पॉइंट सैटेलाइट पोजिशनिंग के साथ एडवांस जियो-फेंसिंग दी गई है, जिससे सेफ जोन तय करने और बच्चे के वहां से बाहर जाने पर तुरंत अलर्ट मिलता है।
- 4G सिम और 2-वे कॉलिंग: डिवाइस में इन-बिल्ट 4G सिम का सपोर्ट है। इसके जरिए 2-वे वीडियो और वॉइस कॉलिंग की जा सकती है।
- 1.4-इंच HD डिस्प्ले: वॉच में 1.4-इंच का HD डिस्प्ले दिया गया है, जो वीडियो कॉल्स, मैसेजेस और नेविगेशन प्रॉम्प्ट्स को साफ दिखाता है।
- ऑडियो चैट और SOS बटन: बच्चे अन्य सेलर नैव यूजर्स के साथ क्विक वॉइस मैसेज शेयर कर सकते हैं। आपातकालीन स्थिति के लिए एक डेडिकेटेड SOS फीचर भी है।
- प्रोसेसर और बैटरी: वॉच में एक एफिशिएंट प्रोसेसर और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी दी गई है, जो दिनभर स्मूथ परफॉर्मेंस देती है।
बोट सेलर प्ले हेडफोन: स्पेसिफिकेशंस
- 85dB वॉल्यूम लिमिट: बच्चों के कानों की सुरक्षा के लिए हेडफोन में 85dB की वॉल्यूम लिमिट तय की गई है, जिससे ऑडियो लेवल सेफ रेंज में ही रहता है।
- 60 घंटे का प्लेटाइम: इसमें बच्चों के हिसाब से ट्यून किए गए 40mm के डायनामिक ड्राइवर्स हैं। एक बार चार्ज करने पर 60 घंटे तक का प्लेटाइम मिलता है।
- कम्फर्टेबल डिजाइन: लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए इसमें सॉफ्ट और प्लश ईयरकप्स, एडजस्टेबल हेडबैंड और ड्यूरेबल कंस्ट्रक्शन दिया गया है।
.
खबरें और भी हैं...
PM मोदी के AI मॉर्फ्ड वीडियो को लेकर एक्शन: मेटा की ग्लोबल टीम से पूछताछ करेगी सरकार; जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पीएम ने वीडियो जारी किया था
0:53- कॉपी लिंक
शेयर
एआई अवतार से जानें मरीजों की पसंद: न इंटरव्यू, न सर्वे आपके ‘एआई अवतार’ से पसंद जान लेंगी कंपनियां; 99% जवाब सटीक

- कॉपी लिंक
शेयर
हुंडई की नई इलेक्ट्रिक MPV 'नीरा ईवी' का कॉन्सेप्ट रिवील: 7-सीटर कार 39 मिनट में 0-80% चार्ज होगी, फुल चार्ज पर 490km रेंज का दावा

- कॉपी लिंक
शेयर
क्लॉड-AI ने 3 कंपनियों के सिस्टम हैक किए: टेस्टिंग में मिसकॉन्फिगरेशन की गलती, लाइव इंटरनेट एक्सेस मिलते ही सेंध लगाई
- कॉपी लिंक
शेयर