बिजनेस: 8th Pay Commission Salary: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि बढ़ी हुई सैलरी कब से मिलेगी (8th Pay Commission Salary) और एरियर की गणना किस तारीख से होगी। आयोग का गठन नवंबर 2025 में किया गया था और उसे अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि रिपोर्ट 2027 के मध्य तक सरकार को सौंप सकती है। लेकिन रिपोर्ट आने कते बाद सरकार उसकी सिफारिशों पर फैसला करेगी और उसके बाद ही नई सैलरी लागू होगी।
1 जनवरी 2026 से मिल सकता है लाभ
8वें वेतन आयोग के लिए 1 जनवरी 2026 की तारीख को संभावित प्रभावी तारीख माना जा रहा है। 28 अक्टूबर 2025 को पीआईबी की ओर से जारी जानकारी में भी पुराने ट्रेंड के आधार पर 1 जनवरी 2026 से सिफारिशें लागू होने की उम्मीद जताई गई थी। इसका मतलब यह है कि अगर सरकार आयोग (8th Pay Commission Updates) की सिफारिशों को इसी प्रभावी तारीख से लागू करती है तो कर्मचारियों को रिपोर्ट और सरकारी मंजूरी के बाद पिछली अवधि का एरियर मिल सकता है। लेकिन अंतिम फैसला सरकार की मंजूरी और अधिसूचना के बाद ही स्पष्ट होगा।
7वें वेतन आयोग में भी मिला था एरियर
पिछले वेतन आयोग के उदाहरण से इसे आसानी से समझा जा सकता है। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2016 से प्रभावी हुई थीं, जबकि आयोग का गठन फरवरी 2014 में हुआ था। बाद में कर्मचारियों को प्रभावी तारीख से नई सैलरी लागू होने तक की अवधि का एरियर मिला। इसी तरह 8वें वेतन आयोग में भी अगर प्रभावी तारीख 1 जनवरी 2026 रखी जाती है तो उस तारीख से नई सैलरी लागू होने तक के अंतर की गणना एरियर के रूप में की जा सकती है।
कितना मिलेगा एरियर, यह अभी तय नहीं
एरियर की वास्तविक रकम अभी बताना संभव नहीं है क्योंकि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission Salary) को फिटमेंट फैक्टर, बेसिक पे, डीए और अन्य भत्तों से जुड़े बदलावों पर सिफारिश करनी है। उदाहरण के तौर पर 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था। नई व्यवस्था में पुराने बेसिक पे और डीए को मिलाकर वेतन की गणना की गई थी। 5वें और 6वें वेतन आयोग के दौरान भी कर्मचारियों को रिपोर्ट और लागू होने के बीच लंबा इंतजार करना पड़ा था। इसलिए 8वें वेतन आयोग में भी अंतिम तस्वीर रिपोर्ट और सरकार की मंजूरी के बाद ही साफ होगी।
इन्हें भी पढ़ें:
- Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी जहां पहुंचे, वहां बन गया इतिहास! आंदोलन से आजादी तक हर पड़ाव है बेहद खास
- Xiaomi 17T Price Increase: अचानक बढ़ गई Xiaomi के इस फोन की कीमत! अब खरीदने के लिए देने होंगे इतने ज्यादा पैसे, जानें नया दाम
- Yuzvendra Chahal Retirement: स्पिनर युजवेंद्र चहल ने क्रिकेट से लिया संन्यास, लेकिन इस फॉर्मेट में खेलते रहेंगे, पोस्ट शेयर कर किया ऐलान