लखनऊ की सड़क पर मिली 9 साल पहले बिछड़ी मां: बेटा लिपटकर रोने लगा, बोला- भगवान ने मेरी प्रार्थना सुन ली - Lucknow News

Published on 16 सित॰ 2026

गुजरात से 2017 में लापता हुईं 55 साल की रतन बेन नौ साल बाद लखनऊ में मिलीं। मानसिक रूप से बीमार रतन बेन जब अपने बेटे से मिलीं तो दोनों एक-दूसरे से लिपटकर रो पड़े।

.

रतन बेन ने बेटे का हाथ पकड़ लिया और काफी देर तक उसका हाथ पकड़े बैठी रहीं। बुधवार शाम विशाल अपनी मां को लेकर गुजरात के लिए रवाना हो गया। उसने मां को ढूंढने में मदद करने के लिए पुलिस का धन्यवाद किया।

कुछ दिन पहले पुलिस को रतन बेन लखनऊ की सड़क पर टहलती मिली थीं। पुलिस ने उनसे पूछताछ की, लेकिन वह ज्यादा कुछ नहीं बता पाईं। इसी दौरान उनके मुंह से सिर्फ एक शब्द निकला- ‘फूलपाड़ा’। पुलिस ने गूगल मैप पर ‘फूलपाड़ा’ तलाशा तो गुजरात का फूलपाड़ा सामने आया। इसके बाद गुजरात पुलिस की मदद से उनके परिवार तक पहुंची।

गुजरात से 2017 में लापता हुईं रतन बेन (55) नौ साल बाद लखनऊ में मिलीं। बेटा उनको फैमली फोटो दिखाते हुए।

गुजरात से 2017 में लापता हुईं रतन बेन (55) नौ साल बाद लखनऊ में मिलीं। बेटा उनको फैमली फोटो दिखाते हुए।

सड़क पर परेशान हालत में मिली थीं

हजरतगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया- कुछ दिन पहले बालू अड्डा के पास सड़क पर एक महिला परेशान हालत में मिली थीं। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही थीं। पुलिसकर्मी उन्हें थाने लेकर आए। महिला पुलिसकर्मियों ने बातचीत कर उनकी पहचान और घर का पता जानने की कोशिश की, लेकिन वह टूटे-फूटे शब्दों में ही जवाब दे रही थीं।

इसी दौरान महिला ने ‘फूलपाड़ा’ मोहल्ले का नाम लिया। पुलिस ने गूगल मैप पर इस नाम को तलाशा तो गुजरात का फूलपाड़ा सामने आया। इसके बाद लखनऊ पुलिस ने गुजरात पुलिस से संपर्क किया। वहां पता चला कि साल 2017 में रतन बेन की गुमशुदगी दर्ज हुई थी।

मां को सामने देखकर विशाल कुछ पल के लिए भौचक्का रह गया और रोने लगा।

मां को सामने देखकर विशाल कुछ पल के लिए भौचक्का रह गया और रोने लगा।

वीडियो कॉल पर मां को देखकर चौंक गया बेटा

गुजरात पुलिस ने रतन बेन के परिवार से संपर्क किया। पता चला कि उनका बेटा विशाल जयेश भाई सूरत के फूलपाड़ा स्थित विराज पैलेस में रहते हैं। वह सूरत नगर निगम में काम करते हैं।

हजरतगंज पुलिस ने मंगलवार को वीडियो कॉल के जरिए विशाल की रतन बेन से बात कराई। मां को सामने देखकर विशाल कुछ पल के लिए भौचक्का रह गए। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि नौ साल से जिस मां को तलाश रहे थे, वह लखनऊ में हैं।

थाने में बेटे को देखकर होने लगीं रतन बेन

बुधवार को विशाल गुजरात पुलिस, अपने दोस्त प्रवीण और एक अन्य व्यक्ति के साथ लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंचे। थाना प्रभारी के कमरे में रतन बेन कुर्सी पर बैठी थीं। बेटे को देखते ही वह रोने लगीं।

विशाल कुछ सेकेंड तक मां को देखते रहे। इसके बाद वह मां से लिपटकर रोने लगे। रतन बेन ने बेटे का हाथ पकड़ लिया और काफी देर तक नहीं छोड़ा। पुलिसकर्मियों ने दोनों को संभाला।

विशाल ने बताया-उसकी शादी और बेटे के जन्म के बाद रतन बेन दोबारा घर से निकल गईं और फिर वापस नहीं लौटीं।

विशाल ने बताया-उसकी शादी और बेटे के जन्म के बाद रतन बेन दोबारा घर से निकल गईं और फिर वापस नहीं लौटीं।

पति और मायके में मौतों के बाद बिगड़ी हालत

विशाल ने पुलिस को बताया कि पिता जयेश भाई रौठार, मामा और नानी की मौत के बाद उसकी मां गहरे सदमे में चली गई थीं। इसके बाद उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। साल 2017 से पहले भी वह एक बार घर से निकल गई थीं, लेकिन कुछ दिन बाद वापस मिल गई थीं।

विशाल के मुताबिक, उसकी शादी और बेटे के जन्म के बाद रतन बेन दोबारा घर से निकल गईं। फिर वापस नहीं लौटीं। परिवार ने गुजरात के कई थानों, आश्रयगृहों और संभावित जगहों पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। इसके बाद विशाल अपनी मां को लेकर गुजरात रवाना हो गए।

………………………..

यह खबर भी पढ़ें…

लखनऊ में सिपाही ने शादी का झांसा देकर रेप किया: महिला बोली- गर्भवती होने पर शादी से मुकरा, गर्भपात का दबाव बनाया

लखनऊ में डायल-112 में तैनात एक सिपाही ने महिला को शादी का झांसा देकर रेप किया। पीड़िता ने बताया कि गर्भवती होने के बाद सिपाही शादी से मुकर गया और उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा। यहां पढ़ें पूरी खबर