Shiva Sharma Case: लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में 9 दिन बाद श्रद्धा दुबे मीडिया के सामने आई। उसने खुद को निर्दोष बताते हुए शिवा की मौत को आत्महत्या बताया और पुलिस जांच व CCTV पर सवाल उठाए।
लखनऊ का चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। घटना के 9 दिन बाद मामले की मुख्य आरोपी बताई जा रही मॉडल श्रद्धा दुबे पहली बार खुद मीडिया के सामने आई है। न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में श्रद्धा ने खुद को निर्दोष बताते हुए शिवा की मौत को आत्महत्या करार दिया। उसका दावा है कि शिवा भारी कर्ज और मानसिक तनाव से जूझ रहा था।
'मैंने अपनी आंखों के सामने शिवा को कूदते देखा'
श्रद्धा के मुताबिक, शिवा पर करीब 16 से 17 लाख रुपये का कर्ज था और लगातार पैसों का दबाव बनाया जा रहा था। उसने दावा किया कि इसी तनाव के बीच शिवा ने उसके फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। श्रद्धा का कहना है कि उसने अपनी आंखों के सामने शिवा को नीचे गिरते देखा, लेकिन चाहकर भी उसे बचा नहीं सकी। श्रद्धा ने कहा कि शिवा पिछले करीब चार महीने से उसके साथ था और वह उसका 'अपना बंदा' था। उसने हत्या के आरोप को पूरी तरह खारिज किया है।
Scroll to load tweet…
यह भी पढ़ें: 'मैडम ने थप्पड़ मारा, सिर नोचा...' गोरखपुर के प्ले-वे स्कूल की इस करतूत से कांपा मासूम!
शिवा की मां पर लगाए आरोप, CCTV को लेकर सवाल
श्रद्धा ने शिवा की मां के बयानों को भी गलत बताया। उसका कहना है कि पुलिस ने बहराइच से जुड़ी वीडियो फुटेज तो निकाली, लेकिन उसकी सोसायटी की CCTV फुटेज अब तक सामने नहीं लाई गई। श्रद्धा का दावा है कि अगर सोसायटी की पूरी फुटेज सामने आती है तो घटनाक्रम स्पष्ट हो जाएगा। जेवर चोरी के आरोप पर उसने कहा कि करीब 6-7 लाख रुपये के जेवर शिवा लेकर गया था, लेकिन वीडियो में उसने उन्हें वापस करने की बात भी कही थी। श्रद्धा ने इसे निजी मामला बताया।
9 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
इस मामले में पुलिस की जांच पर भी सवाल उठने लगे हैं। श्रद्धा के फरार होने के 9 दिन बाद तक उसका सुराग नहीं मिलने पर हजरतगंज कोतवाल विक्रम सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। माना जा रहा है कि कुछ अन्य पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। फरारी पर श्रद्धा ने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, सदमा और अपने ड्राइवर पर हत्या का आरोप लगने से वह घबरा गई थी। उसने अपनी बहन को भी मामले में बेवजह घसीटे जाने का दावा किया। हालांकि, श्रद्धा के इन दावों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
यह भी पढ़ें: भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसे हालात की साजिश? किरेन रिजिजू के बयान से मचा बवाल
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।