9000mAh बैटरी, 144Hz OLED डिस्प्ले, चार स्पीकर्स के साथ लॉन्च हुआ ASUS का पावरफुल टैबलेट, इतनी है कीमत

Published on 30 जुल॰ 2026

Jul 30, 2026 03:32 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

ASUS Pad भारत में लॉन्च हो गया है। टैबलेट में 144Hz OLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 8300 प्रोसेसर, 9000mAh बैटरी, Android 16 और Dolby Atmos जैसे फीचर्स मिलते हैं।

ASUS

बड़ी स्क्रीन वालों की हो गई मौज, ASUS का नया टैबलेट देगा लैपटॉप जैसा एक्सपीरियंस

पढ़ाई, ऑफिस के काम, ऑनलाइन मीटिंग, गेमिंग या एंटरटेनमेंट के लिए नया टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो ASUS ने भारतीय बाजार में अपना नया ASUS Pad लॉन्च कर दिया है। ASUS Pad की सबसे बड़ी खासियत इसका 144Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले और 9000mAh की बैटरी दी गई है। जो वीडियो देखने, गेम खेलने और स्क्रॉलिंग के दौरान बेहद स्मूद अनुभव देने का दावा करता है। इसके अलावा इसमें Dolby Atmos, AI फीचर्स, ASUS Pen 2.0 सपोर्ट और कई प्रोडक्टिविटी टूल्स भी मिलते हैं।

सम्बंधित सुझाव

ASUS Pad की कीमत और उपलब्धता

ASUS Pad के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 45,990 रुपए है, जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 49,990 रुपए है। यह टैबलेट भारत में 6 अगस्त, 2026 से Flipkart, ASUS eShop और प्रमुख रिटेल स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। 3,833 रुपए प्रति महीने की EMI पर भी इसे खरीद सकते हैं। लॉन्च ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट की जानकारी सेल शुरू होने के समय उपलब्ध कराई जाएगी।

9000mAh बैटरी और 144Hz OLED डिस्प्ले वाला ASUS Pad भारत में लॉन्च

ASUS Pad के फीचर्स

ASUS Pad को प्रीमियम मल्टीमीडिया और प्रोडक्टिविटी एक्सपीरियंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें 12.2 इंच का 3K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी वजह से स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूद और शानदार हो जाता है।

परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में MediaTek Dimensity 8300 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग, वीडियो एडिटिंग और गेमिंग जैसे काम आसानी से संभाल सकता है। इसमें 9000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। साथ ही 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे बैटरी कम समय में चार्ज हो जाती है।

सम्बंधित सुझाव

ऑडियो के लिए टैबलेट में Quad Speakers दिए गए हैं, जो Dolby Atmos तकनीक को सपोर्ट करते हैं। इससे मूवी, म्यूजिक और गेमिंग के दौरान दमदार और इमर्सिव साउंड मिलता है। टैबलेट Android 16 पर चलता है और इसमें Circle to Search, Gemini AI, GlideX और AI Transcript जैसे स्मार्ट AI फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा ASUS Pen 2.0 सपोर्ट है।

ASUS Pad में चार स्पीकर्स (Quad Speakers) दिए गए हैं, जो Dolby Atmos तकनीक को सपोर्ट करते हैं। इसकी वजह से मूवी देखते समय डायलॉग ज्यादा साफ सुनाई देते हैं, जबकि म्यूजिक और गेमिंग के दौरान साउंड पहले से ज्यादा रिच और इमर्सिव महसूस होता है।