पटना25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पटना नगर निगम को SEBI से रजिस्टर्ड क्रेडिट रेटिंग एजेंसी 'इंडिया रेटिंग एंड रिसर्च' ने ‘AA’ रेटिंग दी है। यह रेटिंग निगम की मजबूत होती आर्थिक स्थिति, बेहतर राजस्व संग्रह और समय पर वित्तीय दायित्व पूरा करने की क्षमता को दर्शाती है।
रेटिंग एजेंसी ने निगम की नियमित आय, स्थायी आंतरिक राजस्व स्रोत, वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता और अनुशासन के साथ लगातार सुधरते राजस्व संग्रह को भी रेटिंग का आधार माना है। ‘AA’ रेटिंग से नगर निगम की वित्तीय साख और निवेशकों के भरोसे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
200 करोड़ का म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने की तैयारी
पटना नगर निगम की ओर से करीब 200 करोड़ रुपये का म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने का प्रस्ताव है। बॉन्ड जारी करने से पहले क्रेडिट रेटिंग बेहद महत्वपूर्ण होती है। इसके तहत रेटिंग एजेंसी नगर निकाय की आर्थिक स्थिति, राजस्व जुटाने की क्षमता, वित्तीय प्रबंधन और भविष्य में ब्याज व मूलधन चुकाने की क्षमता का स्वतंत्र आंकलन करती है।

‘AA’ रेटिंग मिलने के बाद अब निगम बॉन्ड जारी करने की अगली प्रक्रिया शुरू करेगा। इसमें प्राइवेट प्लेसमेंट मेमोरेंडम (PPM) दाखिल करना, जरूरी नियामकीय मंजूरी लेना, बॉन्ड की संरचना तैयार करना और निवेशकों तक पहुंच बनाना शामिल है। इसके बाद बॉन्ड जारी और आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
NSE पर सूचीबद्ध करने की योजना
सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद प्रस्तावित म्यूनिसिपल बॉन्ड को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर सूचीबद्ध करने की योजना है। इससे नगर निगम को संस्थागत निवेशकों तक पहुंच बनाने और भविष्य में विकास योजनाओं के लिए पूंजी बाजार से दीर्घकालिक वित्तीय संसाधन जुटाने में मदद मिलेगी।
.
खबरें और भी हैं...
केंद्रीय विद्यालय खगौल की छात्रा लापता: रेलवे ट्रैक के पास मिले स्कूल ड्रेस और बैग, बच्ची की बरामदगी को लेकर हंगामा, तलाश में जुटी पुलिस
1:30- कॉपी लिंक
शेयर
बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: मांझी बोले- शराबबंदी कानून की समीक्षा करे सरकार, शिक्षक पत्नी का मर्डर, बॉयफ्रेंड के लिए टावर पर चढ़ी युवती
2:06- कॉपी लिंक
शेयर
बाढ़ के उमानाथ घाट पर भव्य गंगा आरती: बनारस की तर्ज पर आयोजित, श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
1:03- कॉपी लिंक
शेयर
मसौढ़ी में दो नए पुलिस आउटपोस्ट का उद्घाटन: नगर पूर्वी अधीक्षक शैलजा ने किया शुभारंभ, कानून-व्यवस्था होगी मजबूत
1:05- कॉपी लिंक
शेयर