Aamir Khan: आमिर खान के लिए लकी डे बना 25 दिसंबर, लगातार 2 साल में दीं दो Blockbuster फिल्में

Published on 17 जुल॰ 2026

Aamir Khan Blockbuster Movies: आमिर खान को बॉलीवुड का ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ यूं ही नहीं कहा जाता. उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में दी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए. दिलचस्प बात ये है कि 25 दिसंबर आमिर के लिए बेहद लकी साबित हुआ. लगातार दो साल यानी 2008 और 2009 में इसी तारीख पर उनकी दो फिल्में रिलीज हुईं और दोनों ही ब्लॉकबस्टर साबित हुईं. पहले ‘गजनी’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया और अगले ही साल ‘3 इडियट्स’ ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.

आमिर खान की बैक-टू-बैक ब्लॉकबस्टर मूवीज ‘गजनी’ और ‘3 इडियट्स’, इन दोनों की खास बात सिर्फ इनकी रिलीज डेट नहीं थी, बल्कि दोनों ने भारतीय सिनेमा में नए बॉक्स ऑफिस बेंचमार्क भी सेट किए. ‘गजनी’ ने जहां 100 करोड़ क्लब की शुरुआत करने वाली फिल्मों में जगह बनाई, वहीं ‘3 इडियट्स’ उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई.

गजनी (2008)

25 दिसंबर 2008 को रिलीज हुई ‘गजनी’ का डायरेक्शन ए.आर. मुरुगदास ने किया था. फिल्म में आमिर खान के साथ असिन और जिया खान नजर आई थीं. करीब 52 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस एक्शन-थ्रिलर ने दुनियाभर में लगभग 194 करोड़ रुपये का कारोबार किया. IMDb पर फिल्म को 7.4 रेटिंग मिली है. अगर आपने ये फिल्म अभी तक नहीं देखी है, तो इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

3 इडियट्स (2009)

इसके ठीक एक साल बाद, 25 दिसंबर 2009 को रिलीज हुई ‘3 इडियट्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर और बोमन ईरानी अहम भूमिकाओं में नजर आए. करीब 55 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 350 करोड़ रुपये की कमाई की. IMDb पर इसे 8.4 शानदार रेटिंग मिली है. ये फिल्म भी प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है.

लगातार दो साल 25 दिसंबर को रिलीज हुई इन दोनों फिल्मों ने न सिर्फ आमिर खान के स्टारडम को नई ऊंचाई दी, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी नए रिकॉर्ड्स भी बनाए. यही वजह है कि 25 दिसंबर को आमिर खान के करियर का सबसे लकी रिलीज डे माना जाता है.

सना चौधरी

सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More

google button