AAP ने देशव्यापी सिग्नेचर कैंपेन चलाया, केजरीवाल बोले- रामभक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया

Published on 12 जुल॰ 2026

अरविंद केजरीवाल ने रामभक्तों से अपील की कि वे अपने मोहल्ले में हनुमान चालिसा और आरती कराकर पत्र पर सिग्नेचर कराएं.

अरविंद केजरीवाल ने रामभक्तों से अपील की कि वे अपने मोहल्ले में हनुमान चालिसा और आरती कराकर पत्र पर सिग्नेचर कराएं.

author-image

New Update

aap

भगवान श्रीराम के मंदिर में चंदा चोरी के मामले में आम आदमी पार्टी ने रविवार को सुंदरकांड पाठ और हनुमान आरती के साथ देशव्यापी सिग्नेचर कैंपेन की शुरूआत की. दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-10 स्थित जापानी पार्क में आयोजित सुंदरकांड को सुनने के लिए बड़ी तादात में रामभक्त जुटे और सबने राम मंदिर मामले के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की शपथ ली. इस दौरान रामभक्तों की तरफ से पीएम को भेजी जाने वाली चिट्ठी  पर पहले ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और फिर रामभक्तों ने सिग्नेचर किया. 

महापाप दोबारा करने का साहस

अरविंद केजरीवाल ने रामभक्तों से अपील है की कि वे अपने मोहल्ले में हनुमान चालिसा और आरती कराकर पत्र पर सिग्नेचर कराएं. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रविवार को दिल्ली में पवित्र सुंदरकांड का पाठ किया और हनुमान जी महाराज से प्रार्थना की कि जिन पापियों ने राम मंदिर में डाका डाला और करोड़ों हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया, उन्हें कठोर सजा मिले, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा महापाप दोबारा करने का साहस न कर सके. 

भीम रूप धरि असुर संहारे. रामचंद्र के काज संवारे. उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि आप स्वयं को प्रभु श्रीराम का भक्त बताते हैं. अगर आपकी आस्था सच्ची है, तो सच सामने लाइए. दोषियों को बचाइए मत, उन्हें सजा दिलाइए. इस संकल्प के साथ आज पूरे देश में  हस्ताक्षर अभियान शुरू हो रहा है. उम्मीद है कि सत्य सामने आएगा, जवाबदेही तय होगी और न्याय मिलेगा.

aap3

सस्ती जमीन महंगी खरीदकर पैसों की चोरी

रोहिणी सेक्टर-10 के जापानी पार्क में आयोजित सुंदरकांड और हनुमान आरती कार्यक्रम के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों और महीनों से देश-दुनिया भर के सभी राम भक्त इस बात से बेहद आहत हैं कि अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में भारी चोरी, डकैती और जमीनों के अंदर घोटाले हुए हैं. लाखों-करोड़ों भक्तों ने भगवान के नाम पर जो पैसे दिए थे, उनसे सस्ती जमीन महंगी खरीदकर पैसों की चोरी कर ली गई और मंदिर निर्माण के दौरान 40 फीसद की भारी कमीशनखोरी के आरोप लग रहे हैं. मंदिर में आने वाले चढ़ावे में से 40 दिन के भीतर सीसीटीवी में 70 बार चोरी की घटनाएं पकड़ी गईं और इन्होंने चोरों को बचाने के लिए 8 महीने की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी डिलीट कर दी.

भगवान उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो लोग चोरी कर रहे थे, वे राम को भगवान नहीं मानते. अगर वे राम को भगवान मानते, तो कभी चोरी करने की हिम्मत नहीं करते. उन्हें डर  लगता कि भगवान के घर में चोरी करने पर भगवान उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे. वे राम  को भगवान नहीं मानते. उन्हें केवल राम के नाम पर वोट चाहिए. वे राम के नाम पर देश, जनता और सरकार को लूटते हैं. लेकिन वे राम को भगवान नहीं मानते.