कानपुर में कांग्रेस का 'वोट बचाओ-देश बचाओ' मार्च: ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने के दौरान पुलिस से छीना-झपटी, बर्खास्तगी की मांग - Kanpur News

Published on 10 अक्टू॰ 2026

कानपुर में कांग्रेस ने शनिवार शाम को गोविंद नगर क्षेत्र में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च निकाला। एआईसीसी और पीसीसी के निर्देश पर आयोजित इस मार्च की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने की, जबकि नेतृत्व राष्ट्रीय सचिव जगदीश चंद जांगिड़ ने किया।

.

मार्च में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कानपुर के गोविंद नगर में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने निकाला मार्च।

कानपुर के गोविंद नगर में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने निकाला मार्च।

CTI चौराहे से रतनलाल नगर तक निकाला मार्च

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CTI चौराहे से रतनलाल नगर तक मार्च निकाला। इस दौरान ‘ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो’ और ‘ज्ञानेश कुमार को जेल भेजो’ जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शन करने वालो ने वोट चोरी का आरोप लगाया । शास्त्री चौक पर मुख्य ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने के दौरान पुलिस से छीना झपटी भी हुई।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जगदीश चंद जांगिड़ ने कहा कि कांग्रेस और गठबंधन जल्द ही राष्ट्रपति को सभी सबूत सौंपेंगे। उन्होंने चुनावी धांधली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश में भ्रष्टाचार की समस्या के पीछे चुनावी गड़बड़ियां भी एक कारण हैं।

जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि कानपुर महानगर कांग्रेस वोट चोरी के मुद्दे को हर विधानसभा क्षेत्र में उठाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस अपना आंदोलन जारी रखेगी।

कांग्रेस के पुतला जलाने के दौरान पुलिस से हुई छीना-झपटी।

कांग्रेस के पुतला जलाने के दौरान पुलिस से हुई छीना-झपटी।

अनुच्छेद 326 का सामूहिक संकल्प लिया

मार्च के समापन पर रतनलाल नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान के अनुच्छेद 326 का सामूहिक पाठ किया। यह अनुच्छेद वयस्क मताधिकार के आधार पर लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव से संबंधित है। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान गाया गया और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा का संकल्प लिया गया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जगदीश जांगिड़, पवन गुप्ता, टिल्लू ठाकुर, प्रतिभा पाल, अमनदीप लवी, आलोक मिश्रा, नरेश त्रिपाठी, शक्ति पांडे, अवनीश सलूजा, राजीव द्विवेदी, जेपी पाल, प्रभात मिश्रा, मनोज वाल्मीकि, नौशाद आलम, नरेश कटियार, मोनू पाल, डॉ. संतोष त्रिपाठी, कृपेश त्रिपाठी, सैमुअल लकी, पदम मिश्रा, राकेश साहू, शीलू श्रीवास्तव, सतीश दीक्षित, रमाकांत शर्मा, नरेंद्र चंचल, विकास सक्सेना, दीपक त्रिवेदी, इमराना खान, मोहित दीक्षित, मदन मोहन रखरा, विवेक पाल, रवि आनंद, राम शंकर राय, कमलाकांत, दिनेश चौधरी, तिलक चंद्र, विनोद अवस्थी, हरिराम कटियार और डॉ. महादेव सहित अन्य कार्यकर्ता भी शामिल रहे।