पेपर लीक पर ABVP का हल्ला बोल, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग; 5 अगस्त को पंजाब विधानसभा घेराव का ऐलान| Navbharat Live

Published on 3 अग॰ 2026

Updated On: Aug 03, 2026 | 09:05 PM IST

विज्ञापन

सार

Punjab Paper Leak: पंजाब में पेपर लीक मामलों के विरोध में ABVP ने 5 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। संगठन ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग की है।

ABVP launches protest over paper leak, demands Education Minister's resignation; announces siege of Punjab Assembly on August 5.

पंजाब ABVP (सोर्स- IANS)

विस्तार

ABVP Punjab Protest: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पंजाब ने प्रदेश में पेपर लीक मामलों को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। संगठन ने घोषणा की है कि 5 अगस्त को पंजाब विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसके लिए चंडीगढ़ सेक्टर-25 के रैली ग्राउंड से सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में विद्यार्थी और युवा विधानसभा की ओर कूच करेंगे। एबीवीपी ने पंजाब के लोगों और विद्यार्थियों से आंदोलन में शामिल होकर युवाओं के साथ हो रही कथित नाइंसाफी के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है।

पंजाब एबीवीपी के प्रदेश सचिव जसकरण सिंह भुल्लर ने कहा कि हाल ही में पंजाब में फार्मेसी परीक्षा के पेपर लीक का मामला सामने आया, जिसमें 35 विद्यार्थी नकल करते पकड़े गए। पेपर लीक की घटनाओं से ईमानदारी से परीक्षा देने वाले छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

1 अगस्त को शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर हुआ था प्रदर्शन

1 अगस्त को एबीवीपी ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के आवास के बाहर भी प्रदर्शन और घेराव किया था। उस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए थे और पेपर लीक से प्रभावित विद्यार्थियों को न्याय दिलाने की मांग उठाई गई थी। इसी मुद्दे को लेकर आंदोलन के अगले चरण में 5 अगस्त को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों ने ईमानदारी से परीक्षा दी है, उनके साथ अन्याय हुआ है और ऐसे विद्यार्थियों को न्याय दिलाने के लिए सभी छात्रों को एकजुट होना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

उन्होंने पंजाब के हर जिले से विद्यार्थियों से अपील की कि वे 5 अगस्त को सुबह 11 बजे सेक्टर-25 रैली ग्राउंड पहुंचें और वहां से विधानसभा मार्च में शामिल हों। पंजाब सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए जसकरण सिंह भुल्लर ने कहा कि 2022 में सरकार बनने के बाद से 5 से 6 प्रमुख परीक्षाओं के पेपर लीक होने के मामले सामने आए हैं।

पंजाब के शिक्षा मंत्री को लेनी चाहिए जिम्मेदारी

एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर, +2 अंग्रेजी, नायब तहसीलदार सहित कई परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हुए हैं। हाल ही में 19 जुलाई को आयोजित फार्मेसी परीक्षा का पेपर लीक होने और 20 जुलाई को पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने का भी उन्होंने उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यदि देश में पेपर लीक के मामलों की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं, तो पंजाब के शिक्षा मंत्री को भी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें- विजेता को हार्दिक हार्दिक बधाई, प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट; भाई तेजस्वी को दिखाया आईना!

राज्यभर के छात्रों-युवाओं से शामिल होने की अपील

लगातार पंजाब में पेपर लीक की घटनाएं शिक्षा व्यवस्था की विफलता को दर्शाती हैं, इसलिए हरजोत सिंह बैंस को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। एबीवीपी ने यह स्पष्ट किया कि संगठन की प्रमुख मांग पंजाब के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक मामलों की जवाबदेही तय करने की है। यदि सरकार ने छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। वहीं, 5 अगस्त को होने वाले विधानसभा घेराव को लेकर संगठन ने राज्यभर के छात्रों और युवाओं से बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

एजेंसी इनपुट के साथ…

Follow Navbharatlive whatsapp