AIIMS NORCET स्टेज-2 रिजल्ट जारी, 30 अक्टूबर से शुरू होगी चॉइस फिलिंग

Published on 10 अक्टू॰ 2026

AIIMS NORCET स्टेज-2 रिजल्ट जारी, 30 अक्टूबर से शुरू होगी चॉइस फिलिंग

AIIMS NORCET स्टेज-2 रिजल्ट जारी

नर्सिंग ऑफिसर की सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट है. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने NORCET 11 मेंस परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. यह परीक्षा 30 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. जारी नतीजों में कुल 10,613 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. अब इन उम्मीदवारों को ऑनलाइन इंस्टीट्यूट आवंटन प्रक्रिया के तहत अपनी पसंद के संस्थानों का चयन करना होगा.

10,613 अभ्यर्थियों ने पास की परीक्षा

AIIMS की ओर से जारी NORCET 11 स्टेज 2 के परिणाम में 10,613 उम्मीदवार सफल हुए हैं. इनमें 7,461 महिलाएं और 3,152 पुरुष शामिल हैं. OBC वर्ग के सबसे ज्यादा 4,676 अभ्यर्थियों को सफलता मिली. इसके अलावा SC वर्ग के 2,073, अनारक्षित (UR) वर्ग के 1,842, EWS वर्ग के 1,210 और ST वर्ग के 812 उम्मीदवार परीक्षा में सफल रहे हैं. वहीं, दिव्यांग श्रेणी (PwBD) के 23 अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा पास की है.

कैटेगरी के अनुसार क्वालिफाइंग अंक

मुख्य परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के मुताबिक न्यूनतम अंक हासिल करना जरूरी था. निर्धारित क्वालिफाइंग प्रतिशत इस प्रकार हैं:

  • UR और EWS: 50 प्रतिशत
  • OBC: 45 प्रतिशत
  • SC और ST: 40 प्रतिशत

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो परिणाम के साथ जारी आधिकारिक नोटिस को भी ध्यान से पढ़ें, ताकि आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जरूरी जानकारी मिल सके.

इन स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

  • NORCET 11 मेंस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी नीचे दिए गए तरीके से अपना परिणाम देख सकते हैं.
  • AIIMS की वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर NORCET 11 Result 2026 से संबंधित लिंक खोलें.
  • रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • अपना रोल नंबर खोजने के लिए Ctrl + F का इस्तेमाल करें.
  • रिजल्ट PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

30 अक्टूबर से भर सकेंगे संस्थानों की चॉइस

परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए अगला चरण ऑनलाइन इंस्टीट्यूट आवंटन का होगा. अभ्यर्थी 30 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे तक अपनी पसंद के AIIMS संस्थानों और अस्पतालों का विकल्प भर सकेंगे. इसी आधार पर आगे सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

सीट मिलने के बाद संबंधित संस्थान में उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा. इसके बाद नियुक्ति से जुड़ी आगे की कार्रवाई होगी. इसलिए सफल उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर चॉइस फिलिंग पूरी करनी चाहिए. साथ ही, सीट आवंटन और दस्तावेज सत्यापन से संबंधित नए अपडेट के लिए AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button