AIR SHOW- गंगा किनारे 250 हेक्टेयर में बन रही दर्शक-दीर्घा: वाराणसी के डोमरी में 30 लाख लोगों का इंतजाम, पीडब्ल्यूडी करवा रहा है काम - Varanasi News
Published on 4 अक्टू॰ 2026
Hindi News
Local
Uttar pradesh
Varanasi
Varanasi Air Show | PM Modi Yogi Adityanath Visit Domri Crowd Gallery
वाराणसी4 मिनट पहले
कॉपी लिंक
वाराणसी में 250 हेक्टेयर जमीन पर गंगा किनारे बन रही है दर्शक दीर्घा। पीडब्ल्यूडी करवा रहा 30 लाख लोगों के लिए इंतजाम।
वाराणसी में एयर फोर्स 24, 25 और 26 अक्टूबर को देश का अब तक सबसे बड़ा एयर शो करने जा रहा है। ऐसे में वाराणसी में प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसमें क्राउड मैनेजमेंट, क्राउड गैलेरी, सिक्योरिटी और ट्रैफिक को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इस एयर शो को देखने के लिए काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ 25 अक्टूबर को शामिल होंगे।
इस एयर शो में 3 दिन में 30 लाख लोगों के शामिल होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। ऐसे में गंगा पार मणिकर्णिका घाट के ठीक सामने डोमरी में 250 हेक्टेयर यानी करीब 600 एकड़ में क्राउड के लिए जगह तैयार की जा रही है। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग और वाच टावर बनाए जा रहे हैं।
देखें PWD के काम की तीन तस्वीरें…
डोमरी में एक्स्ट्रा मिटटी निकालकर हटाई जा रही है। पोकलेन मशीन लगी है।
जमीन को समतल करने के लिए मशीन लगी हैं। दर्शक दीर्घा 15 अक्टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगी।
250 हेक्टेयर में कई वाच टावर बनाए जा रहे हैं।
250 हेक्टेयर में पीडब्ल्यूडी करवा रहा काम
पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर केके सिंह ने बताया- आगामी 24 तारीख से वाराणसी में एयर फोर्स का वृहद् एयर शो होने जा रहा है। इस तीन दिवसीय एयर शो को देखने के लिए वाराणसी में भारी संख्या स्थानीय और अन्य जिलों से लोग उमड़ने का अनुमान है।
ऐसे में जिला प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदारी दी है। डोमरी में करीब 250 हेक्टेयर भूमि पर दर्शक दीर्घा बनाई जा रही है। यहीं से आम आदमी एयर शो देख सकेंगे गंगा इस पार से। इसके लिए लगातार काम चल रहा है।
प्रेशर रोलर और जेसीबी हटा रही मलबा
केके सिंह ने बताया - डोमरी में इस समय जेसीबी और प्रेशर रोलर से जमीन का समतलीकरण किया जा रहा है। यहां पड़े मलबे को गंगा किनारे लगाया जा रहा है। इसके अलावा किनारे पर लकड़ी की मजबूत बैरिकेडिंग कराई जा रही है। ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। इसके अलावा 5 से अधिक वाच टावर बनाया जा रहा है।
पीडब्ल्यूडी के अभियंता केके सिंह ने डीआईजी और अन्य अधिकारियों से जानकारी साझा की।
आचार संहिता से टली तारीख
वाराणसी में होने वाले इस एयर शो की तारीखों में फेरबदल किया गया है। अब यह एयर शो 23 की जगह 24 तारीख से शुरू होकर 26 तारीख तक होगा। इसमें 25 तरीख को प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे। इस आयोजन में वाराणसी एयरपोर्ट और आस-पास की हवाई पट्टियों से सेना के मिग, तेजस और फाइटर जेट्स उड़ान भरेंगे और काशी के आकाश में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
.
खबरें और भी हैं...
काशी विद्यापीठ में सफाई के दौरान मिलीं शराब की बोतलें: ABVP बोली- गर्ल्स हॉस्टल के पास लोग पीते हैं शराब, छात्राओं में डर का माहौल
0:42
कॉपी लिंक
शेयर
लखीमपुर में मकान नदी में समाया, बाढ़ में फंसा बाघ: लखनऊ में घर-दुकान जलमग्न, सड़कों पर नाव चल रही; यूपी में मानसून विदा
1:04
कॉपी लिंक
शेयर
अमेरिका से चाचा की अस्थियां लेकर काशी पहुंचा जैक्सन: अस्सी घाट पर पिंडदान किया; बोला- रोज सपने में आते थे, बहुत परेशान था
1:02
कॉपी लिंक
शेयर
काशी में बन रहा अंकोरवाट मंदिर जैसा दुर्गा पूजा पंडाल: मां की 12 फीट प्रतिमा होगी विराजमान, 10 हजार श्रद्धालु एक साथ कर सकेंगे दर्शन