
भाषा सीखने का नहीं देना होगा पैसा! Airtel ग्राहकों को 12 महीने का Free Duolingo Super
अगर आप कोई नई भाषा सीखना चाहते हैं और इसके लिए पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो आपके लिए अच्छी खबर है. Duolingo और Airtel ने मिलकर एक नया ऑफर शुरू किया है. इसके तहत Airtel के 37.6 करोड़ ग्राहक 12 महीने तक बिना पैसे दिए Super Duolingo इस्तेमाल कर सकेंगे. इस ऑफर में सिर्फ भाषा सीखने के लेसन ही नहीं मिलेंगे. यूजर्स AI की मदद से बोलने की प्रैक्टिस भी कर पाएंगे. साथ ही, वे अपनी गलतियों को देख सकेंगे और समझ सकेंगे कि उन्हें कहां सुधार करना है.
1 साल तक मिलेगा प्रीमियम लर्निंग एक्सपीरियंस
Super Duolingo इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को बिना एडवरटाइजमेंट के भाषा सीखने का मौका मिलेगा. यानी पढ़ाई करते समय बार-बार एडवरटाइजमेंट नहीं आएंगे. यूजर्स को अनलिमिटेड एनर्जी मिलेगी. इसके साथ AI की मदद से उसी समय बोलने की प्रैक्टिस भी कर सकेंगे. अपनी जरूरत के हिसाब से प्रैक्टिस कर सकते हैं और अपनी पुरानी गलतियों को दोबारा देखकर उन्हें सुधार सकते हैं. इससे लोग सिर्फ लेसन पढ़कर आगे नहीं बढ़ेंगे, बल्कि नई भाषा बोलने की भी प्रैक्टिस कर पाएंगे.
AI के साथ करें बोलने की प्रैक्टिस
इस ऑफर की सबसे अच्छी चीजों में से एक AI से बात करके भाषा सीखना है. इसकी मदद से यूजर उसी समय बोलने की प्रैक्टिस कर सकता है. आपको एक उदाहरण के तौर पर बताए तो, अगर आप अंग्रेजी सीख रहे हैं तो सिर्फ नए शब्द याद करने के बजाय AI के साथ छोटी-छोटी बातें कर सकते हैं. इससे आपको अंग्रेजी बोलने की आदत बनाने और धीरे-धीरे अपना आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिल सकती है.
40 से ज्यादा भाषाएं सीखने का मौका
Duolingo एक जाना-माना भाषा सीखने वाला ऐप है. इसमें 40 से ज्यादा भाषाएं सीखने के लिए कोर्स मौजूद हैं. इस ऐप में भाषा सीखना थोड़ा मजेदार तरीके से किया जाता है. छोटे-छोटे लेसन और गेम जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे सीखना बोरिंग नहीं लगता. भाषाओं के अलावा Duolingo पर चेस , मैथमेटिक्स, म्यूजिक भी सीखा जा सकता है.
किन Airtel ग्राहकों को मिलेगा फायदा?
यह ऑफर Airtel के मोबाइल, Wi-Fi और DTH ग्राहकों के लिए है. इसका फायदा लेने के लिए ग्राहक Airtel ऐप पर जा सकते हैं. खास बात यह है कि ऑफर लेने के लिए क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी. अगर आप इस ऑफर के लिए योग्य हैं, तो Airtel ऐप से इसे शुरू करके एक साल तक Super Duolingo इस्तेमाल कर सकते हैं.
भाषा सीखना क्यों है जरूरी?
आज के समय में नई भाषा सीखना सिर्फ स्कूल की पढ़ाई के लिए जरूरी नहीं है. इससे पढ़ाई, नौकरी और दूसरे देशों में काम करने जैसे कई मौकों में मदद मिल सकती है. Airtel और Duolingo की इस साझेदारी से ज्यादा लोगों को अपने फोन पर आसानी से भाषा सीखने का मौका मिलेगा. खासकर वे लोग जो रोज थोड़ा समय निकालकर नई भाषा सीखना चाहते हैं, उनके लिए यह सुविधा काम की हो सकती है.
भारतीय भाषाओं के लिए भी बढ़ रहे हैं कोर्स
Duolingo भारत के अलग-अलग लोगों को ध्यान में रखते हुए अपने कोर्स बढ़ा रहा है. हाल ही में ऐप पर पंजाबी के जरिए अंग्रेजी सीखने का कोर्स भी शुरू किया गया है. इसके अलावा हिंदी, बांग्ला, तेलुगु, तमिल और उर्दू के जरिए भी भाषा सीखने के ऑप्शन मौजूद हैं. इसका सीधा फायदा यह है कि लोग उस भाषा में नई भाषा सीख सकते हैं, जिसे वे पहले से अच्छी तरह समझते हैं.
Duolingo ने क्या कहा?
Duolingo India की बिजनेस डेवलपमेंट प्रमुख राशि धनानी ने कहा कि भारत कंपनी के लिए बहुत जरूरी मार्केट है. यहां छात्र, नौकरी करने वाले लोग और दूसरे कई लोग नई भाषा सीखना चाहते हैं. उनके मुताबिक, भाषा सीखना आसान और मजेदार होना चाहिए, ताकि लोग इसे अपनी रोज की जिंदगी का हिस्सा बना सकें. Airtel के साथ इस साझेदारी से Super Duolingo को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.
एक साल तक मिलेगा ऑफर
Airtel के योग्य ग्राहकों को Super Duolingo का यह ऑफर 12 महीने तक मिलेगा. इस दौरान उन्हें मौजूदा Super Duolingo सब्सक्रिप्शन में मिलने वाली सुविधाओं का फायदा मिलेगा. इस ऑफर पर कुछ नियम और शर्तें लागू हैं. इसलिए इसे शुरू करने से पहले Airtel ऐप में दी गई पूरी जानकारी जरूर पढ़ लें.
कुल मिलाकर, अगर आप कोई नई भाषा सीखना चाहते हैं तो यह ऑफर आपके लिए काफी काम का हो सकता है. खासकर AI के साथ बोलने की प्रैक्टिस, अपनी गलतियां देखने और बिना विज्ञापन के सीखने जैसी सुविधाएं इसे और आसान बनाती हैं.
यह भी पढ़ें- Free Wi-Fi का लालच कहीं पड़ न जाए भारी, कनेक्ट करने से पहले जान लें ये खतरा
200MP क्वाड कैमरा के साथ Huawei Nova 16s Pro फोन हुआ पेश, 7000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग भी मिलेगी

आयुषी चतुर्वेदी
आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.
Read More