Akansha Ranjan Kapoor Wedding: करण जौहर संग कर चुके हैं काम, कौन हैं शरण शर्मा? जिनसे एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने की शादी

Published on 12 जुल॰ 2026

Akansha Ranjan Kapoor Wedding: करण जौहर संग कर चुके हैं काम, कौन हैं शरण शर्मा? जिनसे एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने की शादी

आकांक्षा रंजन कपूर के पति शरण शर्मा की करियर प्रोफाइल

आकांक्षा रंजन कपूर बॉलीवुड से लेकर ओटीटी का भी जाना-माना चेहरा हैं. हाल ही में वो ग्राम चिकित्सालय सीरीज में नजर आईं थी. अब एक्ट्रेस की लाइफ का नया चैप्टर शुरू हो गया है. उन्होंने एक निजी सेरेमनी में शरण शर्मा संग रजिस्टर्ड मैरिज की. उनकी वेडिंग और प्री-वेडिंग में आलिया, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई सितारे शामिल हुए. आकांक्षा रंजन कपूर को तो ज्यादातर लोग जानते ही हैं, क्योंकि उन्होंने कई फिल्मों, सीरीज में काम किया है, लेकिन शरण शर्मा भी बॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती हैं.

आकांक्षा रंजन कपूर की शादी में निर्माता करण जौहर भी शामिल हुए. फिल्म ‘गिल्टी’ में आकांक्षा अहम रोल में थीं, जिसे करण जौहर की डिजिटल कंटेंट कंपनी धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने बनाया था. वहीं शरण शर्मा भी करण जौहर के साथ पहले काम भी कर चुके हैं. तो चलिए जान लेते हैं कि वो क्या करते हैं.

फिल्म निर्देशक हैं शरण शर्मा

आकांक्षा रंजन कपूर जहां पर्दे पर नजर आती हैं तो वहीं शरण शर्मा पर्दे के पीछे काम करते हैं. वो एक जाने-माने फिल्म निर्देशक हैं और कई फिल्मों को निर्देशित कर चुके हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2013 में फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ से की थी. इस मूवी में उन्होंने अयान मुखर्जी संग बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था. वो करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ (2020) में भी सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके हैं. इसके अलावा शुरुआत में शरण शर्मा ‘कॉफी विद करण’ की टीम के साथ भी काम कर चुके हैं.

ये फिल्में भी की हैं निर्देशित

शरण शर्मा को मुख्य रूप से सफलता 2020 में आई फिल्म’गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’से मिली. उन्होंने इसके अलावा ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ (2024) को निर्देशित किया है. इसके अलावा उनका अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘कू कू की कुंडली’ है जो एक कॉमेडी ड्रामा है. इसमें भुवन बाम, वामिका गब्बी दिखाई देंगे. फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनाया जाएगा.

सेलिब्रिटी और फैंस न बरसाया प्यार

आकांक्षा रंजन शर्मा की शादी में तो सितारों ने शिरकत की ही. इसके अलावा उनके फोटोज पर भी सब जमकर प्यार बरसा रहे हैं. आकांक्षा रंजन कपूर ने अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के गाने की लाइन लिखी हैं, “तू ना तो घर घर नहीं लगता, तू है तो डर नहीं लगता” तस्वीरों पर आलिया भट्ट, तनीशा संतोषी, वामिका गब्बी, अनन्या पांडे, हुमा कुरैशी, अथिया शेट्टी. अवंतिका दासानी, सोफी चौधरी जैसे सितारों ने कमेंट करते हुए कपल को शुभकामनाएं दी हैं.

आकांक्षा रंजन कपूर का करियर

एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने फिल्म ‘गिल्टी’ से एक्टिंग करियर शुरू किया, और उन्हें इसके लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला. इसके बाद वो ‘रे'(Ray) वेब सीरीज, ‘मोनिका, ओ माय डार्लिंग, ‘ग्राम चिकित्सालय’ में भी नजर आ चुकी हैं. वहीं उन्होंने ‘तेरे दो नैना’, ‘हम ही हम थे’ और ‘दस्तूर’ जैसे पॉपुलर म्यूजिक वीडियो भी किए हैं.

शशि सिंह

शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More

google button