Akshay Kumar: बर्थडे पर अक्षय कुमार ने फैंस को दिया खास तोहफा, दिखाया 'हैवान' का नया लुक

Published on 9 सित॰ 2026

Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आज यानी 9 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उनके इस खास दिन पर एक्टर को फैंस ने भी विश किया. फैंस का इतना प्यार देखकर अक्षय ने सभी को शुक्रिया भी किया और एक खास पोस्ट भी शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘हैवान’ की एक झलक भी दिखाई है. फिल्म को लेकर उन्होंने ऐसा हिंट दिया है, जिससे कहानी को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है.

फिल्म इसी शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।.ऐसे में अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके किरदार की कुछ झलकियां देखने को मिलीं हैं. वीडियो में सैफ अली खान भी नजर आ रहे हैं, लेकिन फिल्म की कहानी को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है.

ये भी पढ़ें: हैवान से पहले देखें सीरियल किलर पर बनी ये फिल्में, पिक्चर देख छूट जाएंगे पसीने

अक्षय ने शेयर किया खास पोस्ट

अक्षय ने अपने पोस्ट में फिल्म के मुख्य विचार के बारे में बात करते हुए इशारा किया कि हर चीज वैसी नहीं होती, जैसी पहली नजर में दिखाई देती है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, मेरे जन्मदिन पर एक छोटी सी बात… जो बुरा दिखता है, जरूरी नहीं कि वो हमेशा बुरा ही हो और जो अच्छा दिखता है, जरूरी नहीं कि वो हमेशा अच्छा ही हो. शायद यही बात मुझे ‘हैवान’ ने सिखाई है. इतने सालों से मुझे जो प्यार देते आए हैं, उसके लिए आप सभी का शुक्रिया. इस शुक्रवार मैं आपको अपना वो रूप दिखाने जा रहा हूं, जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा.

शेयर किए गए वीडियो में अक्षय कुमार के किरदार की कुछ झलकियां देखने को मिलती हैं. इसके अलावा सैफ अली खान से जुड़े कुछ सीन भी दिखाई देते हैं. हालांकि, मेकर्स ने कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आने दी है.

19 साल बाद साथ आ रहे सैफ-अक्षय

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान लंबे समय बाद एक साथ नजर आने वाले हैं. दोनों एक्टर्स को आखिरी बार साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ में साथ देखा गया था. इसके बाद अब एक बार फिर दोनों की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखाई देगी. ‘हैवान’ को वेंकट के नारायण और शैलजा देसाई ने KVN Productions और Thespian Films के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 11 सितंबर को रिलीज होगी.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button