Alia Bhatt Fit Body and Lean Transformation Secret: आलिया भट्ट का फिटनेस और इंटेंस वर्कआउट एकबार फिर से चर्चा में है। अब आलिया के फिटनेस ट्रेनर ने उनके फिटनेस सीक्रेट को रिवील किया है।
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट एक बार फिर अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी फिटनेस ट्रेनर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें आलिया का इंटेंस वर्कआउट सेशन देखने को मिला। इस वीडियो ने फैंस को उनकी मेहनत, डिसीप्लीन और फिटनेस के डेडिकेशन की एक शानदार झलक देखने को मिली है। मां बनने के बाद भी आलिया जिस तरह अपनी फिटनेस और करियर के बीच बैलेंस बनाए हुए हैं, वह कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन बन गया है।
स्ट्रेंथ और एजिलिटी पर खास फोकस
वीडियो में आलिया भट्ट कई चैलेंजिंग एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। उनके वर्कआउट रूटीन में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, रेजिस्टेंस एक्सरसाइज और एजिलिटी ड्रिल्स शामिल हैं। हर मूवमेंट के दौरान उनका फोकस, एनर्जी और डेडिकेशन साफ दिखाई देता है। यही डिसीप्लीन उन्हें फिजिकल रूप से मजबूत और मानसिक रूप से फिट बनाए रखने में मदद करता है।
और पढ़ें - गोविंदा से प्रीति जिंटा तक, दूसरी पारी शुरू कर रहे 4 सितारे, बॉक्स ऑफिस पर आएंगी बड़ी फिल्में
आलिया भट्ट की 1 से 1.5 घंटे की ट्रेनिंग
आलिया भट्ट की फिटनेस ट्रेनर करण साहनी लगातार इंस्टाग्राम पर उनके वर्कआउट सेशन की झलक शेयर करते रहे हैं। उनका टारगेट आलिया को दुबला, फिट और इतना मजबूत बनाना था कि वह कठिन एक्शन सीक्वेंस आसानी से कर सकें। इसके लिए उनकी ट्रेनिंग में स्ट्रेंथ एक्सरसाइज, हेवी वेट लिफ्टिंग, एजिलिटी और रिएक्शन ड्रिल्स के साथ विजुअलाइजेशन टैक्निक भी शामिल थी, जिसमें आलिया पहले मेंटल रूप से हर मूवमेंट की प्रैक्टिस करती थीं।
करण के मुताबिक, आलिया रोजाना 10 से 12 घंटे शूटिंग करने के बाद भी 1 से 1.5 घंटे की ट्रेनिंग करती थीं, साथ ही डांस रिहर्सल, प्रोटीन से भरपूर डाइट और पर्याप्त नींद को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बनाए रखती थीं। उन्होंने कहा कि असली चुनौती सिर्फ फिट दिखना नहीं थी, बल्कि लंबे शूट, डांस प्रैक्टिस और मदरहुड की जिम्मेदारियों के बीच लगातार अनुशासन बनाए रखना था, और यही उनकी फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन को सबसे खास बनाता है।
सोशल मीडिया पर फैंस ने की जमकर तारीफ
वर्कआउट वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने आलिया की खूब सराहना की। कई लोगों ने उन्हें 'पावर मॉम' का टैग दिया और कहा कि वह उन कामकाजी महिलाओं के लिए मिसाल हैं, जो परिवार और प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखती हैं। फैंस का मानना है कि व्यस्त शेड्यूल के बावजूद आलिया की फिटनेस के प्रति निरंतरता काबिले-तारीफ है।
'Alpha' के लिए की कड़ी तैयारी
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट ने अपनी नई एक्शन फिल्म 'Alpha' की तैयारी में खूब मेहनत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस के लिए उन्होंने खास ट्रेनिंग प्रोग्राम फॉलो किया है। उनका यह लेटेस्ट वर्कआउट वीडियो भी इसी तैयारी की एक झलक माना जा रहा है, क्योंकि फिल्म में उन्हें कई दमदार एक्शन सीन करते हुए देखा जाएगा।
और पढ़ें - Lock Upp 2: अपूर्वा मखीजा होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री? फैंस बोले- अब आएगा असली मजा
फिटनेस से दे रही हैं प्रेरणा
आलिया भट्ट लगातार अपनी मेहनत, डिसीप्लीन और पॉजिटिव सोच से लाखों लोगों को इंस्पायर कर रही हैं। उनका फिटनेस मंत्र यही बताता है कि सफलता सिर्फ टैलेंट से नहीं, बल्कि निरंतर प्रैक्टिस, अनुशासन और मजबूत विल पॉवर से हासिल होती है। यही वजह है कि फैंस उन्हें सिर्फ बेहतरीन अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक सच्ची फिटनेस आइकन और 'पावर मॉम' के रूप में भी देखते हैं।