Amritsar Viral Video: 5 साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा, सड़क पर घसीटा, CCTV देख भड़के लोग

Published on 2 अक्टू॰ 2026

CCTV Assault Video: पंजाब के अमृतसर में एक महिला ने 5 साल की बच्ची को बुरी तरह पीटा और सड़क पर घसीटा। सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि महिला बच्ची को थप्पड़ मारते हुए अपने घर की तरफ खींच रही है। बच्ची की मां ने बचाने की कोशिश की तो उसे भी धमकाया गया। बाद में पड़ोसियों ने आकर बच्ची को बचाया। पुलिस में शिकायत दर्ज कर ली गई है।

Amritsar Viral Video: पंजाब के अमृतसर में एक महिला ने 5 साल की बच्ची को बुरी तरह पीटा और सड़क पर घसीटा। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भड़के हुए हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला बच्ची को पकड़कर लगातार थप्पड़ मार रही है और उसे घसीटते हुए एक घर की तरफ ले जा रही है। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना गुरुवार शाम करीब 7 बजे जोधेवाल के पास धरमपुरा इलाके में हुई। बच्ची के परिवार ने पुलिस से शिकायत कर महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Scroll to load tweet…

सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक करतूत

सीसीटीवी फुटेज में बच्ची सड़क पर भागती हुई दिख रही है और उसकी मां पीछे आ रही है। तभी एक महिला अचानक बच्ची के पास आती है, उसे पकड़ती है और पीटना शुरू कर देती है।

महिला कुछ ही सेकंड में बच्ची को कई थप्पड़ जड़ देती है और उसे जमीन पर गिरा देती है। इसके बाद वह बच्ची को पकड़कर अपने घर की तरफ घसीटने लगती है, जबकि बच्ची खुद को छुड़ाने के लिए तड़पती रहती है।

बच्ची की मां भी अपनी बेटी को बचाने के लिए दौड़कर वहां पहुंचती है, यह वीडियो में साफ दिख रहा है। लेकिन महिला उलटा उसे ही धमकाती है और धक्का दे देती है, जिससे मां सड़क पर गिर जाती है।

शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग तुरंत वहां पहुंच गए और उन्होंने बीच-बचाव किया। उन्होंने किसी तरह बच्ची को उस महिला के चंगुल से छुड़ाया। फुटेज में दिख रहा है कि महिला दोबारा बच्ची की तरफ जाने की कोशिश करती है, लेकिन लोग उसे रोक देते हैं।

परिवार ने की सख्त कार्रवाई की मांग

परिवार ने बताया कि बच्ची का नाम मान्या है। घटना के वक्त वह घर का कुछ सामान लेने बाहर गई थी। परिवार के मुताबिक, मान्या के पैरों में पहले से ही दिक्कत है और वह चलने के लिए खास तरह के जूते पहनती है।

बच्ची के पिता पंकज ने बताया कि मोहल्ले के एक ट्यूशन टीचर ने भी मौके पर पहुंचकर बच्ची को बचाने में मदद की। वहीं, बच्ची की मां प्रियंका का कहना है कि अगर लोग समय पर नहीं आते, तो कुछ भी अनहोनी हो सकती थी।

परिवार का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि महिला ने बच्ची पर अचानक हमला क्यों किया। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

इस घटना के बाद से स्थानीय लोग भी महिला के बर्ताव को लेकर डरे हुए हैं। इलाके में चर्चा है कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर इस हमले की असली वजह क्या थी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।