Anand Ahuja Birthday: हर चीज के लिए शुक्रिया बेटा...दामाद के बर्थडे पर अनिल कपूर ने शेयर की 5 खास तस्वीरें, लिखी दिल की बात

Published on 30 जुल॰ 2026

Anand Ahuja Birthday: हर चीज के लिए शुक्रिया बेटा...दामाद के बर्थडे पर अनिल कपूर ने शेयर की 5 खास तस्वीरें, लिखी दिल की बात

अनिल कपूर ने आनंद को किया बर्थडे विश

Anand Ahuja Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के पति और बिज़नेसमैन आनंद आहूजा आज यानी 30 जुलाई को अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर कपूर परिवार की ओर से हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है. इस बीच दिग्गज अभिनेता और आनंद के ससुरजी अनिल कपूर ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. अनिल कपूर ने आनंद की कई तस्वीरें शेयर की हैं और हर चीज़ के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है.

अनिल कपूर ने अपनी इस इंस्टा पोस्ट में 5 तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर बर्थडे सेलिब्रेशन की है, जिसमें अनिल कपूर केक की तस्वीर लेते दिखाई दे रहे हैं. दूसरी और तीसरी तस्वीर में अनिल कपूर दामाद आनंद के साथ दिखाई दे रहे हैं. चौथी और पांचवीं तस्वीर में आनंद अपने बच्चे के साथ दिखाई दे रहे हैं.

इस पोस्ट के साथ अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा, आनंद, मुझे नहीं पता क्यों, पर हर बार जब मैं तुम्हें देखता हूं, मिलता हूं, तुम्हारी तस्वीरें देखता हूं, यहां तक कि तुम्हारी आवाज भी सुनता हूं, तुरंत मुझे शांति महसूस होती है. तुममें कुछ तो बात है.”

दामाद की तारीफ में अनिल ने लिखी ये बातें

अनिल लिखते हैं, “तुम जिस तरह से अपने आस पास मौजूद सभी का खयाल रखते हो, जो गर्मजोशी तुम्हारे अंदर है. और जो प्यार तुम सोनम, अपने बच्चों और हम सभी को देते हो, और जितना खयाल रखते हो, ये देखकर मुझे बहुत शांति, पॉजिटिविटी और आराम मिलता है और इससे मुझे खुशी मिलती है.” वो आगे लिखते हैं, “तुम जो हो, वो बने रहने के लिए शुक्रिया. हर चीज़ के लिए शुक्रिया, बेटा. हैप्पी बर्थडे. खयाल रखो. लव यू.”

ससुरजी को आनंद ने दिया ये जवाब

आनंद ने दिया जवाब, “आपने मेरे सभी अलग अलग हेयरस्टाइल को एक ही पोस्ट में दिखा दिया. हाहाहा. इंप्रेसिव. आपको बहुत सारा प्यार और आपकी सराहना और अच्छे शब्दों के लिए शुक्रिया.”

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More

google button