Ankita Bhandari Case: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari Murder Case) की जांच में CBI ने बड़ा एक्शन लिया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ (Ex MLA BJP Suresh Rathore) के हरिद्वार स्थित आवास पर छापेमारी की है। वहीं, देहरादून के शिवालिक गेस्ट हाउस में पूर्व विधायक से पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/18/ankita-bhandari-case-2026-10-18-00-47-39.jpeg)
नए तथ्यों के बाद कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, मामले में सामने आए नए तथ्यों के आधार पर CBI की यह कार्रवाई हुई है। बीते दिसंबर में अभिनेत्री उर्मिला सनावार का एक वीडियो सामने आने के बाद सुरेश राठौड़ की कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस ऑडियो में कथित तौर पर VIP कनेक्शन (VIP Connection) को लेकर चर्चा होने का दावा किया गया था।
CBI इसी कड़ी में मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है और पूर्व विधायक से पूछताछ कर रही है। हालांकि, छापेमारी और पूछताछ से जुड़े आरोपों की आधिकारिक पुष्टि के लिए जांच एजेंसी की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
यह भी पढ़ें:Rural Water Supply Complaint: गांव में बंद है पानी की सप्लाई? घर बैठे ऐसे करें जल विभाग में शिकायत
अंकिता के माता-पिता भी CBI से मिले
इस बीच अंकिता भंडारी के माता-पिता वीरेंद्र भंडारी और सोनी देवी ने दिल्ली में CBI मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने मामले से जुड़े अहम पहलुओं की जानकारी देते हुए जल्द और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। CBI अधिकारियों ने मामले के सभी पहलुओं की जांच का भरोसा दिया है।
यह भी पढ़ें:UP IPS Transfer: वाराणसी में नए Addl. Police Commissioner बने IPS राठौर किरीट कुमार हरिभाई, लखनऊ से हुआ ट्रांसफर
इंडिया गेट पर भी हुआ था प्रदर्शन
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर उनके माता-पिता ने दिल्ली के इंडिया गेट पर प्रदर्शन भी किया था। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने मौके पर पहुंचकर परिवार को समर्थन दिया था।
CBI की ताजा कार्रवाई के बाद अंकिता भंडारी केस एक बार फिर चर्चा में है। जांच एजेंसी की कार्रवाई के आगे बढ़ने के साथ मामले में और लोगों से पूछताछ या नए खुलासे होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:Indore Garba Case: बंसल न्यूज की खबर का असर, नाबालिग से दुर्व्यवहार मामले में BJP नेता पर पोक्सो एक्ट में FIR
यह भी पढ़ें:Bhopal Minor Girl Murder Case: 12 साल की बच्ची से यौन हिंसा की पुष्टि, हत्या के बाद भड़का आक्रोश, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग