Anupam Kher Video: लोग जाते ही क्यों हैं? दोस्त Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया वीडियो

Published on 25 सित॰ 2026

Anupam Kher on Mushtaq Khan: नामी एक्टर और पिछले 4 दशक से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे एक्टर मुश्ताक खान के निधन ने पूरी सिने जगत में शोक की लहर ला दी. वे फिल्मों और छोटे पर्दे का मशहूर चेहरा थे और अपने शानदार करियर में उन्होंने कई चरित्र किरदार प्ले किए. भले ही उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में कॉमेडी रोल्स प्ले किए लेकिन उनके करियर की ओर रुख करें तो हम पाएंगे कि ये तो बस उनके करियर का एक अंश था. असल में वे एक ऐसे वर्सेटाइल एक्टर थे जो नेचुरली किसी भी रोल में फिट हो जाया करते थे. उनके निधन पर एक्टर अनुपम खेर ने भी दुख जताया है.

90s के दशक में और उसके बाद के दौर में अनुपम खेर ने मुश्ताक साहब के साथ कई सारी फिल्में की. वहीं वे व्यक्तिगत रूप से भी उनके परिचित थे और उनके बेटे मोहसिन खान से भी टच में रहते थे. अब मुश्ताक खान के निधन पर अनुपम खेर ने उनके साथ बिताई हुई कई सारी यादें इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए शेयर की हैं. इस दौरान वे काफी भावुक नजर आए. मुश्ताक खान की बात करें तो वे कैंसर से पीड़ित थे और 24 सितंबर 2026 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कहा- ”अभी-अभी यहां अटलांटा में मुश्ताक साहब के जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. एक वक्त था जब हमने साथ में बहुत काम किया, बहुत सारी फिल्में की. महेश भट्ट साहब की फिल्में, सतीश कौशिक जी की फिल्में और कई ऐसी दूसरी फिल्मों में हमने काम किया. फिर जिंदगी है हम अपने-अपने रास्तों पर चल पड़े. लेकिन उनके साथ बिताए गए दिन हमेशा याद रहे. बहुत सहज इंसान से मुश्ताक साहब. शानदार सेंस ऑफ ह्यूमर और मैंने कभी उन्हें गुस्से में नहीं देखा. पिछले 5-6 सालों से उनके बेटे मोहसिन से मेरी बात लगातार होती रहती है.”

ये भी पढ़ें- Mushtaq Khan Death: उनके जीवन को सेलिब्रेट करें एक्टर मुश्ताक खान के निधन पर बेटे ने किया रिएक्ट

”मोहसिन जब भी अपना नया कोई काम शेयर करते थे कोई फिल्म शेयर करते थे मैं भी उनसे हर बार पूछता था आपके वालिद साहब कैसे हैं. मुश्ताक साहब कैसे हैं. आज थोड़ी देर पहले मोहसिन से बात हुई. वे बहुत अच्छे बेटे हैं. मुझे यकीन है बिमारी के आखिरी दिनों में उन्होंने मुश्कात खान साहब का बहुत ख्याल रखा होगा. मुश्ताक साहब से भी कुछ महीने पहले बात हुई थी. वही बेबाकी से बात करना. जब कोई चला जाता है तो उसके साथ गुजारे हुए दिन फिल्म की किसी रील की तरह आपके जेहन में गुजरते हैं. मुश्ताक आपके साथ काम करने की हंसी, अपनापन हमेशा याद रहेगा. मोहसिन और पूरे परिवार को मेरी दिल से संवेदनाएं. फिल्म इंडस्ट्री में, निजी जिंदगी में आपकी कमी हमेशा महसूस होगी. और सभी लोग जाते ही क्यों हैं?”

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More

google button