Apple Welcome Home Event 2026: एप्पल ने Welcome Home Event 2026 में स्मार्ट होम से जुड़े कई नए प्रोडक्ट पेश किए हैं। इन डिवाइस की मदद से यूजर्स घर के स्मार्ट गैजेट्स को आसानी से कंट्रोल कर सकेंगे। कंपनी ने इस इवेंट में HomeView स्मार्ट डिस्प्ले, नया Apple TV 4K और HomePod mini का अपडेटेड वर्जन पेश किया है। इसके अलावा Apple ने अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम को मजबूत बनाने के लिए Home Collection भी पेश किया है। इन प्रोडक्ट्स में Siri AI और स्मार्ट डिवाइस कंट्रोल जैसी सुविधाओं पर खास ध्यान दिया गया है।
Apple HomeView में मिलती है 7 इंच की टचस्क्रीन
Apple HomeView कंपनी का नया स्मार्ट होम हब है। इसमें 7 इंच की Liquid Retina टचस्क्रीन दी गई है, जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स तक है। यूजर्स इसे टेबल पर रख सकते हैं या दीवार पर लगा सकते हैं। टेबलटॉप मॉडल की स्क्रीन को जरूरत के अनुसार घुमाया भी जा सकता है। इसमें A18 चिप और Siri AI का सपोर्ट मिलता है। फेस रिकग्निशन फीचर की मदद से यह घर के छह सदस्यों तक की पहचान कर सकता है। इसकी बिक्री 13 नवंबर से शुरू होगी।
नए Apple TV 4K में मिलेगी बेहतर परफॉर्मेंस
Apple ने अपने Apple TV 4K को भी नए फीचर्स के साथ पेश किया है। इसमें A19 चिप दी गई है, जिससे बेहतर परफॉर्मेंस मिलने का दावा किया गया है। Siri AI की मदद से यूजर्स आवाज के जरिए अपने पसंदीदा शो खोज सकेंगे और स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल कर सकेंगे। इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन भी दिए गए हैं। इसे चार HomePod स्पीकर्स तक से जोड़कर सराउंड साउंड का अनुभव लिया जा सकता है। इसके Siri Remote में रिमोट खोजने के लिए अलर्ट बजाने का फीचर भी दिया गया है। इसकी शिपिंग 13 नवंबर से शुरू होगी।
HomePod mini 2 में नया Sound Glow फीचर
Apple ने HomePod mini का नया वर्जन भी पेश किया है, जिसमें पहले से तेज चिपसेट दिया गया है। इसका Sound Glow फीचर म्यूजिक के हिसाब से स्पीकर की लाइट के रंग बदलता है। यह स्पीकर ग्रीन, पिंक, व्हाइट, मिडनाइट और ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा। इसमें Siri AI का सपोर्ट भी मिलेगा, हालांकि यह सुविधा भविष्य के सॉफ्टवेयर अपडेट से आएगी। इसकी बिक्री 30 अक्टूबर से शुरू होने की जानकारी दी गई है।
Apple Home Collection में मिलेंगे स्मार्ट लॉक और कैमरे
Apple ने LG और Schneider Electric के साथ मिलकर Home Collection भी (Apple Welcome Home Event 2026) पेश किया है। इसमें स्मार्ट लॉक, वीडियो डोरबेल, इनडोर और आउटडोर कैमरे और स्मार्ट थर्मोस्टेट शामिल हैं। यूजर्स इन डिवाइस को Apple Home ऐप से जोड़कर कंट्रोल कर सकेंगे। सेटअप के लिए iPhone को संबंधित डिवाइस के पास लाकर निर्देशों का पालन करना होगा। इन प्रोडक्ट्स की उपलब्धता दिसंबर से शुरू होने की योजना है। बता दें कि ये सभी डिवाइस हर देश में उपलब्ध नही होगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- Realme ने दिवाली से पहले दिया बड़ा झटका! अचानक इस फोन की बढ़ाई कीमतें, अब चुकानी होगी ज्यादा कीमत!
- रायपुर में भारत के खिलाफ मैच से पहले जिम्बाब्वे के लिए दुखद खबर, पूर्व कप्तान का निधन, जूझ रहीं थी इस बीमारी से
- मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला ने दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का लगाया है आरोप