Asian Games 2026 Day 3 Schedule: गोल्ड की तलाश, क्रिकेट-शूटिंग पर रहेगी नजर

Published on 21 सित॰ 2026

Asian Games 2026: भारत ने शुरुआती दो दिनों में कुल छह मेडल जीतकर अच्छी शुरुआत की है. अब मंगलवार, 22 सितंबर को भारतीय खिलाड़ियों के पास पदकों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ प्रतियोगिता का पहला गोल्ड मेडल जीतने का भी मौका होगा. तीसरे दिन शूटिंग, क्रिकेट, वुशु, कराटे, बैडमिंटन और हॉकी समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी एक्शन में नजर आएंगे.

सबसे ज्यादा नजर महिला क्रिकेट टीम पर रहेगी, जो श्रीलंका के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच खेलेगी. वहीं शूटिंग में एलावेनिल वालारिवन और पार्थ माने की जोड़ी 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में उतरेगी. एलावेनिल अब तक दो सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं और तीसरे दिन उनके पास पदकों की संख्या बढ़ाने का मौका होगा.

शूटिंग में कई पदकों पर नजर

सुबह 6:15 बजे से एलावेनिल वालारिवन और पार्थ माने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन में हिस्सा लेंगे. क्वालिफाई करने पर दोनों मेडल मुकाबले में भी उतरेंगे. इसके अलावा पुरुषों की स्कीट स्पर्धा में अनंतजीत सिंह नरूका, मैराज खान और भवतेघ सिंह गिल भारतीय चुनौती पेश करेंगे. महिला स्कीट में रायजा ढिल्लों, परिनाज धालीवाल और महेश्वरी चौहान एक्शन में होंगी. इन दोनों स्पर्धाओं में व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन के साथ टीम फाइनल भी होना है.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026 Day 2: शूटिंग और एमएमए में भारत का शानदार प्रदर्शन, दूसरे दिन जीते 4 मेडल

महिला क्रिकेट टीम के पास गोल्ड जीतने का मौका

दिन का सबसे बड़ा मुकाबला महिला क्रिकेट टीम खेलेगी. भारत और श्रीलंका के बीच स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा. भारतीय टीम के पास एशियन गेम्स में क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीतने का मौका होगा. फाइनल में जीत भारत के पदक अभियान में एक और स्वर्ण जोड़ सकती है.

वुशु और कराटे में भी मेडल का मौका

वुशु में रोशिबिना देवी और आर्यन अपने-अपने वर्ग के क्वार्टरफाइनल में उतरेंगे. वहीं हंजाबम लैंगलेंटोम्बी देवी महिला नानक्वान-नानडाओ फाइनल में पदक के लिए मुकाबला करेंगी. कराटे में चेतन भट्ट पुरुषों के -84 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में उतरेंगे. अलीशा महिला -55 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी. दोनों खिलाड़ी आगे बढ़ते हैं तो भारत की पदक उम्मीदें और मजबूत होंगी.

समयखेलमुकाबला / इवेंटभारतीय खिलाड़ी
सुबह 5:30 बजेसॉफ्ट टेनिसमहिला एकल: आध्या तिवारी vs अलीशा जिगलर (थाईलैंड)आध्या तिवारी
सुबह 5:30 बजेसेपक टकरॉपुरुष टीम रेगु: भारत vs मलेशियाभारतीय टीम
सुबह 5:30 बजेईस्पोर्ट्स eFootballभारत vs उज्बेकिस्तानडेनियल पटेल, चिन्मय साहू
सुबह 5:45 बजेइक्वेस्ट्रियनइवेंटिंग टीम ड्रेसाज फाइनल, डे-1अशीष लिमये, फवाद मिर्जा, अर्जन नागरा
सुबह 6:00 बजेबैडमिंटनमहिला टीम क्वार्टरफाइनल: भारत vs जापानभारतीय महिला टीम
सुबह 6:15 बजेशूटिंग10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशनपार्थ राकेश माने, एलावेनिल वलारिवन
सुबह 6:29 बजेवुशुमहिला नानक्वान-नानडाओ फाइनलहंजाबम लैंगलेंटोम्बी देवी
सुबह 6:30 बजेशूटिंगपुरुष स्कीट क्वालिफिकेशन डे-2अनंतजीत सिंह नरूका, भावतेघ सिंह गिल, मैराज अहमद खान
सुबह 6:30 बजेशूटिंगमहिला स्कीट क्वालिफिकेशन डे-2परिनाज ढालीवाल, रायजा ढिल्लों, महेश्वरी चौहान
सुबह 6:30 बजेटेबल टेनिसमहिला टीम राउंड ऑफ 16: भारत vs थाईलैंडभारतीय महिला टीम
सुबह 6:30 बजेफेंसिंगपुरुष फॉइल व्यक्तिगत पूल मुकाबलेभारतीय खिलाड़ी
सुबह 7:00 बजेसॉफ्ट टेनिसजय मीणा vs हुसैन अराइन (पाकिस्तान)जय मीणा
सुबह 7:15 बजेकबड्डीभारत vs दक्षिण कोरियाभारतीय पुरुष टीम
सुबह 7:29 बजेतैराकीपुरुष 1500 मीटर फाइनल बीआर्यन नेहरा
सुबह 7:35 बजेकराटेपुरुष -84 किग्रा सेमीफाइनलचेतन भट्ट
सुबह 8:05 बजेतैराकीपुरुष 4x100 मीटर मेडले रिले हीट्सभारतीय टीम
सुबह8:15 बजे सेफेंसिंगमहिला एपे व्यक्तिगत पूल मुकाबलेमितवा चौधरी, तनिक्षा खत्री
सुबह 8:25 बजेशूटिंग10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम फाइनलभारतीय जोड़ी
सुबह 8:30 बजेमुक्केबाजीसाक्षी vs आइरा विलेगास (फिलीपींस)साक्षी
सुबह 9:00 बजेटेबल टेनिसपुरुष टीम राउंड ऑफ 16भारतीय पुरुष टीम
सुबह 9:20 बजेकराटेमहिला -55 किग्रा राउंड ऑफ 16अलीशा
सुबह 9:30 बजेसॉफ्ट टेनिसआर्यन ठाकुर vs बोल्ड-एर्डेन अल्टांगेरेल (मंगोलिया)आर्यन ठाकुर
सुबह 10:30 बजेक्रिकेटमहिला फाइनल: भारत vs श्रीलंकाभारतीय महिला टीम
सुबह 10:30 बजेजिम्नास्टिक्सवॉल्ट क्वालिफिकेशनप्रणति नायक
सुबह 10:30 बजेसॉफ्ट टेनिसआध्या तिवारी vs कैनात शलवानी (पाकिस्तान)आध्या तिवारी
सुबह 11:30 बजेबैडमिंटनपुरुष टीम क्वार्टरफाइनल: भारत vs जापानभारतीय पुरुष टीम
दोपहर12:00 बजेइक्वेस्ट्रियनशो जंपिंग फाइनल, डे-1भारतीय खिलाड़ी
दोपहर12:00 बजेफेंसिंगक्वार्टरफाइनल, योग्यता मिलने परभारतीय खिलाड़ी
दोपहर12:00 बजेसॉफ्ट टेनिसआर्यन ठाकुर vs पो-यी चेन (चीनी ताइपे)आर्यन ठाकुर
दोपहर12:40 बजेकराटेपुरुष -84 किग्रा फाइनल, योग्यता मिलने परचेतन भट्ट
दोपहर12:50 बजेकराटेमहिला -55 किग्रा फाइनल, योग्यता मिलने परअलीशा
दोपहर 1:30 बजेमुक्केबाजीजादुमणि सिंह मंडेंगबाम vs थापा चंद्र बहादुर (नेपाल)जादुमणि सिंह
दोपहर 2:00 बजेईस्पोर्ट्स भारत vs मंगोलियाभारतीय खिलाड़ी
दोपहर 2:30 बजेवुशुक्वार्टरफाइनलरोशिबिना देवी
दोपहर 2:30 बजेवुशुक्वार्टरफाइनलआर्यन
दोपहर 2:30 बजेफेंसिंगसेमीफाइनल, योग्यता मिलने परभारतीय खिलाड़ी
दोपहर 2:55 बजेतैराकीपुरुष 4x100 मीटर मेडले रिले फाइनल,योग्यता मिलने परभारतीय टीम
दोपहर 3:10 बजेफेंसिंगमेडल बाउट्स, योग्यता मिलने परभारतीय खिलाड़ी
दोपहर 3:30 बजेहॉकीपुरुष: भारत vs श्रीलंकाभारतीय पुरुष टीम
दोपहर 3:30 बजेफेंसिंगमहिला एपे मेडल बाउट्स, योग्यता मिलने परभारतीय खिलाड़ी

बैडमिंटन में जापान से टक्कर

भारतीय बैडमिंटन टीम के लिए दिन काफी अहम रहेगा. महिला टीम सुबह 6 बजे जापान के खिलाफ क्वार्टरफाइनल खेलेगी. इसके बाद पुरुष टीम भी सुबह 11:30 बजे जापान के ही खिलाफ क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उतरेगी. वहीं वुशु में लैंग्लेंटोम्बी देवी हंजाबाम महिलाओं के नानक्वान फाइनल में सुबह 6:29 बजे उतरेंगी. इसके बाद दोपहर करीब 3:15 बजे रोशिबिना देवी महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में अपनी चुनौती पेश करेंगी.

बॉक्सिंग में भी भारतीय चुनौती

महिला 51 किग्रा वर्ग में साक्षी चौधरी सुबह 9 बजे फिलीपींस की आइरा विलिगास के खिलाफ राउंड ऑफ 32 मुकाबला खेलेंगी. इसके बाद पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में जादुमणि सिंह नेपाल के चंद्र बहादुर थापा के खिलाफ सुबह 10:30 बजे रिंग में उतरेंगे.

कबड्डी और हॉकी के भी मैच

कबड्डी में भारतीय पुरुष टीम दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. वहीं पुरुष हॉकी टीम श्रीलंका के खिलाफ अपना मुकाबला खेलेगी. इसके अलावा टेबल टेनिस, बॉक्सिंग, तैराकी, फेंसिंग, सॉफ्ट टेनिस, इक्वेस्ट्रियन और ईस्पोर्ट्स में भी भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: अभिषेक-ईशान ने टोक्यो से शेयर की साथ की तस्वीरें, शर्मा के सैंडल्स पर किशन का कमेंट हुआ वायरल