जापान में चल रहे एशियन गेम्स में जिस तरह मेंस क्रिकेट के नॉक आउट मुकाबले बारिश में धुल रहे हैं, उससे लगता है कि भारतीय टीम बिना खेले ही गोल्ड मेडल जीत लेगी. आइए जानते हैं कैसे?
Share

एशियन गेम्स 2026 के नॉकआउट स्टेज पर मेंस क्रिकेट का हरेक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ रहा है. कम से कम क्वार्टर फाइनल्स का हाल तो ऐसा ही दिख रहा है, जहां हर मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होता दिख रहा है. अब सवाल है कि अगर बारिश का यही रोल आगे सेमीफाइनल और फाइनल में भी बरकरार रहा तो फिर टीम इंडिया तो बिना कोई मैच खेले ही गोल्ड मेडल जीत लेगी? (Photo: X)
1 / 5

एशियन गेम्स के रूल के मुताबिक मुकाबले के रद्द होने की सूरत में जिस टीम की ICC रैंकिंग बेहतर होगी, उसे टूर्नामेंट के अगले राउंड का टिकट मिलेगा. अब अगर इस पैमाने पर देखें तो टीम इंडिया गोल्ड मेडल की क्लियर विनर दिखती है. क्योंकि, वो ICC T20I रैंकिंग में नंबर 1 टीम है. यानी उसकी रैंकिंग एशियन गेम्स में खेल रही किसी भी मेंस क्रिकेट टीम से बेहतर है. (Photo: X)
2 / 5

भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, जहां उसका मुकाबला श्रीलंका से होना है. 1 अक्टूबर को होने वाला ये मुकाबला भी अगर बारिश की भेंट चढ़ा तो फिर जाहिर सी बात है कि बेहतर रैंकिंग के आधार पर टीम इंडिया को फाइनल का टिकट मिल जाएगा. (Photo: X)
3 / 5

हालांकि, फाइनल के नियम को लेकर इस बार एशियन गेम्स में बदलाव है. मगर उसके बावजूद टीम इंडिया को बिना खेले ही गोल्ड मेडल मिलना तय है. नए नियम के मुताबिक, अगर फाइनल मैच बारिश से रद्द होता है तो इस बार दोनों टीमों को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे. ये नियम इसलिए अपनाया गया है क्योंकि पिछले एशियन गेम्स का फाइनल बारिश में धुलने के चलते जब अफगानिस्तान से बेहतर रैंकिंग के आधार पर सिर्फ भारत को गोल्ड मेडल मिला था तो पुराने नियम की काफी आलोचना हुई.(Photo: X)
4 / 5

एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल 1 अक्टूबर को जबकि फाइनल मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाना है. अब इन दोनों मुकाबलों पर अगर बारिश ने पानी फेरा तो फिर मेंस क्रिकेट में बिना मैच खेले ही टीम इंडिया का गोल्ड मेडल जीतना तय है. (Photo: X)
5 / 5
Follow Us