दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित कॉलेज श्री रॉम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में असिस्टेंट प्रोफेसर के 16 पदों पर भर्ती निकाली गई है। ये वैकेंसी कॉमर्स, इकोनॉमिक्स और मैथमेटिक्स विभागों के रिक्त पदों को भरने के लिए निकली हैं।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित कॉलेज श्री रॉम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में असिस्टेंट प्रोफेसर के 16 पदों पर भर्ती निकाली गई है। ये वैकेंसी कॉमर्स, इकोनॉमिक्स और मैथमेटिक्स विभागों के रिक्त पदों को भरने के लिए निकली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट www.srcc.edu और du.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 22 अगस्त है। ऑनलाइन आवेदन में समस्या होने पर [email protected] पर ईमेल भी कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 22 अगस्त है। य
किस विभाग में कितने पद
कॉमर्स 12
इकोनॉमिक्स 03
मैथिमेटिक्स 01
कुल 16
असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्यता
- मास्टर डिग्री : संबंधित विषय (जैसे कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, मैथमेटिक्स) में न्यूनतम 55% अंकों (या जहाँ ग्रेडिंग प्रणाली लागू हो, वहां पॉइंट स्केल पर इसके समकक्ष ग्रेड) के साथ किसी भारतीय या मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है।
अंकों में छूट : SC, ST, OBC (NCL ) और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन स्तर पर 5% की छूट दी जाएगी (अर्थात उनके लिए न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं)।
इसके अलावा, जिन पीएचडी (PhD) धारकों ने अपनी मास्टर डिग्री 19 सितंबर 1991 से पहले पूरी कर ली थी, उन्हें भी अंकों में 5% की छूट मिलेगी।
नेट परीक्षा: शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ उम्मीदवार के पास यूजीसी (UGC) या सीएसआईआर (CSIR) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
इन्हें नेट परीक्षा से छूट :
- जिन उम्मीदवारों ने यूजीसी के नियमानुसार नियमित मोड में पीएचडी (Ph.D.) की डिग्री प्राप्त की है, बशर्ते उनकी थीसिस का मूल्यांकन कम से कम दो बाहरी परीक्षकों द्वारा किया गया हो, ओपन वाइवा हुआ हो, दो शोध पत्र प्रकाशित किए गए हों और दो शोध पत्र सेमिनार/कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत किए गए हों।
- जिन शैक्षणिक विषयों में नेट परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाता है, वहां नेट की अनिवार्यता लागू नहीं होगी।
- विश्व के शीर्ष 500 विश्वविद्यालयों (QS, THE, या ARWU रैंकिंग के अनुसार) से पीएचडी प्राप्त उम्मीदवारों को भी नेट से छूट प्राप्त है ।
चयन प्रक्रिया
प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग एक 100 अंकों के पैमाने पर की जाएगी, जिसके आधार पर उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इस पैमाने में ग्रेजुएशन (अधिकतम 21 अंक), पोस्ट-ग्रेजुएशन (अधिकतम 25 अंक), एम.फिल/एम.टेक/एलएलएम/एम.एड. (अधिकतम 7 अंक), पीएचडी (अधिकतम 25 अंक), नेट विद जेआरएफ (10 अंक), नेट (8 अंक) आदि के आधार पर अंक दिए जाते हैं।
सैलरी - एकेडमिक पे लेवल -10 के मुताबिक 7वें वेतन आयोग के आधार पर 57,700/- रुपये प्रति माह । एवं अन्य भत्ते।
आवेदन फीस
अनारक्षित/ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस - 500/- रुपये।
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और महिला आवेदक- कोई फीस नहीं