Atiq Ahmed Love Story: पुलिसकर्मी की बेटी कैसे बनी माफिया अतीक की बीवी? किस तोहफे से जीता था शाइस्ता का दिल?

Published on 7 अग॰ 2026

Time Updated: Friday, August 7, 2026, 18:42 [IST]

Atiq Ahmed Love Story: उत्तर प्रदेश के चर्चित माफिया रहे अतीक अहमद के सबसे छोटे अबान की झांसी सड़क हादसे में 6 अगस्त 2026 को मौत हो गई। अब पिता अतीक और बड़े भाई असद की कब्र के पास चकिया स्थित कसान-मसान कब्रिस्तान में दफन होगा।

खास बात यह है कि अगस्त ही वो महीना है, जब अतीक की दुल्हन पुलिस कॉन्सटेबल की बेटी शाइस्ता परवीन बनी थी। 8वीं पास अतीक की एक ग्रेजुएट शाइस्ता से निकाह 2 अगस्त 1996 को हुआ था। इसे इत्तेफाक कहें, या नियती की कठोरता, कि इसी माह सबसे छोटे बेटे अबान को कब्र में दफनाया जा रहा है। आइए जानते हैं कि कैसे अतीक का हुआ पुलिसवाले की बेटी से निकाह?

atiq-ahmed-love-story

तांगा चलाने वाले के बेटे से माफिया और नेता बनने तक

अतीक अहमद का जन्म प्रयागराज (पूर्व में इलाहाबाद) में हुआ था। उसके पिता फिरोज अहमद रेलवे स्टेशन के आसपास तांगा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। बेहद साधारण परिवार से निकलकर अतीक ने अपराध की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे पूर्वांचल के सबसे चर्चित माफियाओं में गिने जाने लगे। बाद में उन्होंने राजनीति का भी रुख किया और विधायक और सांसद बनने का स्वाद चखा।

1990 के दशक के मध्य तक अतीक अहमद का नाम प्रयागराज और आसपास के इलाकों में बेहद प्रभावशाली माना जाता था। इसी दौरान परिवार वालों ने उसके विवाह की बात आगे बढ़ानी शुरू की।

Shaista Parveen Marriage Proposal: जब शाइस्ता परवीन का रिश्ता आया

atiq-ahmed-love-story

साल 1996 में अतीक अहमद करीब 34 साल का था। कई सालों से विधायक रह चुका अतीक अब दूल्हा बनने की कगार पर था। परिवार के पास लगातार रिश्ते आ रहे थे, लेकिन अतीक किसी पर सहमत नहीं हो रहा था। इसी बीच प्रयागराज के दामुपुर इलाके में रहने वाली शाइस्ता परवीन का रिश्ता आया। शाइस्ता के पिता मोहम्मद हारून उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कॉन्सटेबल के पद थे और अतीक के परिवार को पहले से जानते थे। इसी परिचय के आधार पर दोनों परिवारों के बीच बातचीत शुरू हुई। बताया जाता है कि जब अतीक के परिवार ने यह रिश्ता उनके सामने रखा तो उन्होंने लड़की से मिलने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों परिवारों की मुलाकात हुई।

atiq-ahmed-love-story

पढ़ाई में तेज थीं शाइस्ता परवीन, अतीक 8वीं पास

उस समय शाइस्ता परवीन ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने किदवई गर्ल्स इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की शिक्षा पूरी करने के बाद स्नातक में दाखिला लिया था। परिवार के अनुसार वह पढ़ाई में अच्छी होने के साथ-साथ घरेलू जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाती थीं।

दूसरी ओर, अतीक अहमद की औपचारिक शिक्षा आठवीं कक्षा तक ही बताई जाती है। कहा जाता है कि उन्हें इस बात की खुशी थी कि उनकी होने वाली बीवी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही है।

atiq-ahmed-love-story

Atiq Ahmed Shaista Parveen First Meeting: पहली मुलाकात में पसंद आ गईं शाइस्ता

स्थानीय स्तर पर प्रचलित चर्चाओं के अनुसार, पहली मुलाकात में ही अतीक अहमद को शाइस्ता पसंद आ गई थीं। कहा जाता है कि शाइस्ता का आत्मविश्वासी और बेबाक स्वभाव अतीक को आकर्षित करता था। यह भी कहा जाता है कि शाइस्ता गुस्सैल मिजाज की थीं, लेकिन अतीक को उनका यही व्यक्तित्व पसंद आया।

Atiq Ahmed Shaista Parveen Marriage: 2 अगस्त 1996 को हुआ निकाह

कुछ महीनों की बातचीत के बाद 2 अगस्त 1996 को अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन का निकाह हुआ। निकाह के बाद शाइस्ता पुलिस क्वार्टर से निकलकर अतीक अहमद के परिवार का हिस्सा बन गईं। शादी के शुरुआती सालों में उन्होंने सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाए रखी और परिवार की जिम्मेदारियों पर अधिक ध्यान दिया। समय के साथ अतीक का राजनीतिक और आपराधिक प्रभाव बढ़ता गया, जबकि शाइस्ता घर और परिवार की देखभाल करती रहीं।

Atiq Ahmed Shaista Parveen Kids: पांच बेटों का परिवार

atiq-ahmed-love-story

अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन के पांच बेटे हुए, उमर अहमद, अली अहमद, असद अहमद, अहजान और अबान अहमद। परिवार लंबे समय तक प्रयागराज में चर्चा का विषय बना रहा। बाद के सालों में अतीक और उनके बेटों पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हुए। 13 अप्रैल 2023 में झांसी में पुलिस मुठभेड़ में असद अहमद की मौत हुई। 15 अप्रैल 2023 में ही अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की भी तीन हमलावरों ने प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के बाहर पुलिस कस्टडी में 14 राउंड फायरिंग में हत्या कर दी। अब 6 अगस्त 2026 में अबान अहमद की झांसी सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार लगातार कानूनी और आपराधिक मामलों के कारण सुर्खियों में बना रहा।

शाइस्ता की पसंद का खास तोहफा

atiq-ahmed-love-story

अतीक और शाइस्ता के रिश्ते को लेकर वर्षों से कई किस्से सुनाए जाते रहे हैं। इन्हीं में एक चर्चा उस कोल्ड स्टोरेज की भी है, जिसे शाइस्ता का सबसे पसंदीदा तोहफा बताया जाता है। स्थानीय चर्चाओं और मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, झूंसी के अंदावा क्षेत्र में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज शाइस्ता के नाम कराया गया था। बताया जाता है कि शाइस्ता इसे मजाक में 'गोल्ड स्टोरेज' कहती थीं। हालांकि, इस संपत्ति को लेकर बाद में जांच एजेंसियों ने भी कार्रवाई की और इसे अतीक अहमद के कथित अवैध साम्राज्य से जोड़कर देखा। इस संबंध में विभिन्न एजेंसियों ने समय-समय पर जांच भी की। यह कोई ऐसा-वैसा कोल्ड स्टोरेज नहीं था। यहां से शाइस्ता को करीब 3 करोड़ महीने की इनकम होती थी।

घर में किसकी चलती थी?

अतीक अहमद को भले ही बाहरी दुनिया में बेहद प्रभावशाली माना जाता था, लेकिन उनके करीबियों के हवाले से कई बार यह बात सामने आई कि घर के भीतर शाइस्ता परवीन का प्रभाव काफी मजबूत था। बताया जाता है कि अतीक अपनी पत्नी की नाराजगी दूर करने के लिए अक्सर उन्हें महंगे उपहार देते थे।

अपराध की दुनिया में भी बनी रहीं साथ

निकाह के बाद शाइस्ता परवीन लंबे समय तक सार्वजनिक रूप से सक्रिय नहीं रहीं, लेकिन बाद के सालों में उसने राजनीति में भी कदम रखा। उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी की और फिर कई मामलों में उनका नाम भी जांच एजेंसियों की कार्रवाई में सामने आया।

उमेश पाल हत्याकांड के बाद शाइस्ता परवीन पर भी गंभीर आरोप लगे और पुलिस ने उनके खिलाफ इनाम घोषित किया। इसके बाद वह लंबे समय तक फरार रहीं। यही वजह है कि एक पुलिसकर्मी की बेटी के रूप में शुरू हुआ उनका जीवन बाद में देश के सबसे चर्चित माफिया परिवारों में से एक का हिस्सा बन गया।