रेवाड़ी24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पुलिस टीम के साथ आरोपी युवतियां।
रेवाड़ी के धारूहेड़ा में एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश के मामले में पुलिस ने दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों 10 अगस्त को बाइक से सामान खरीदने धारूहेड़ा आई थीं। सामान खरीदते समय पैसे कम पड़ने पर उन्होंने एटीएम से पैसे निकालने की योजना बनाई।
दोनों ने बस स्टैंड के पास स्थित एटीएम की मनी ट्रे में छेड़छाड़ कर पैसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सकीं। गिरफ्तार युवतियों की पहचान राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के एक गांव की रहने वाली हैं।
सामान खरीदते समय कम पड़ गए थे पैसे
डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि दोनों बहनें बाजार में सामान खरीदने आई थीं। सामान के भुगतान के लिए पैसे कम पड़ने के बाद उन्होंने एटीएम से पैसे निकालने का प्रयास किया। दोनों में से एक 12वीं पास है, जबकि दूसरी 12वीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस के अनुसार, दोनों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।

सामान खरीदने के लिए पैसे कम पड़े, तो उन्होंने चोरी करने का प्लान बनाया।
CCTV फुटेज से सामने आई पहचान
मोहल्ला आजाद नगर बास रोड धारूहेड़ा निवासी प्रेमचंद ने 13 अगस्त को पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि धारूहेड़ा बस स्टैंड के पास एक निजी कंपनी का एटीएम लगा है। 10 अगस्त को कंपनी के इंजीनियर नवल किशोर ने एटीएम का पैसे निकालने वाला शटर टूटा होने की जानकारी दी।
इसके बाद एटीएम बूथ में लगे CCTV कैमरों की फुटेज जांची गई। इसमें दो युवतियां बूथ में आती दिखाई दीं। पुलिस के अनुसार, एक युवती ने पैसे निकालने के बहाने मनी ट्रे में पत्ती फंसा दी और मशीन से छेड़छाड़ का प्रयास किया।

एटीएम बूथ से पैसे निकालने का प्रयास करतीं दोनों बहनें।
36 मिनट बाद दोबारा पहुंचीं
पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त सुबह करीब 9:18 बजे दोनों युवतियां एटीएम बूथ में दाखिल हुईं। उस समय एक युवक पहले से पैसे गिन रहा था। उसके जाने के बाद दोनों मशीन के पास पहुंचीं और पैसे निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान एक अन्य युवक एटीएम से पैसे निकालने पहुंच गया। इसके बाद दोनों वहां से बाहर निकल गईं।
करीब 36 मिनट बाद सुबह 9:55 बजे दोनों फिर एटीएम बूथ में दाखिल हुईं। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
ATM लूट का नहीं, चोरी के प्रयास का मामला
डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने स्पष्ट किया कि यह एटीएम लूट का मामला नहीं है। दोनों युवतियों ने मशीन में छेड़छाड़ कर पैसे निकालने का प्रयास किया था, लेकिन वे पैसे निकालने में सफल नहीं हुईं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
.
खबरें और भी हैं...
रेवाड़ी में सड़कों पर गोवंश छोड़ने वालों पर करवाएंगे FIR: 5 दिन में दो मौत; डीसी बोले- होगी जांच; DMC की CSI को फटकारा
0:53- कॉपी लिंक
शेयर
300 मीटर लंबे तिरंगे के साथ रेवाड़ी में निकली यात्रा: सड़कों पर गूंजे भारत माता के जयकारे; MLA बोले- रोजाना शहीदों को करें याद
0:45- कॉपी लिंक
शेयर
भिवानी-मुंबई स्पेशल ट्रेन 23 अगस्त को 2 घंटे रहेगी रेगुलेट: वलसाड में इंटरलॉकिंग कार्य से रेल यातायात प्रभावित, समय में बदलाव
0:15- कॉपी लिंक
शेयर
रेवाड़ी जेल में हवालती ने गटका सैनिटाइजर- जाली से हमला: एक्स सर्विसमैन को हाउस अरेस्ट कर साइबर ठगी का आरोपी; जेल प्रशासन बोला- मानसिक रोगी
- कॉपी लिंक
शेयर