Aug 17, 2026 08:13 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
ऑडी इंडिया ने अपनी New Generation Q3 का पहला टीजर जारी कर दिया है। थर्ड जेनरेशन ऑडी Q3 को जून 2025 में ग्लोबली अनवील किया गया था। यह जल्द इंडियन मार्केट में एंट्री कर सकती है।

ऑडी Q3
केवल
₹62,800/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
प्रीमियम एसयूवी लेने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। ऑडी इंडिया ने अपनी New Generation Q3 का पहला टीजर जारी कर दिया है। कंपनी की इस एंट्री-लेवल लग्जरी एसयूवी का सेकेंड जेनरेशन मॉडल अभी भारत में सेल हो रहा है। इसे चार साल हो गए हैं और अब यह बड़े अपडेट के लिए तैयार है। थर्ड जेनरेशन ऑडी Q3 को जून 2025 में ग्लोबली अनवील किया गया था और अब इसकी भारत में लॉन्च होने की बारी है। यह जल्द इंडियन मार्केट में एंट्री कर सकती है। कंपनी के टीजर में 'Designed to keep you curious. Almost Here' और 'We've shown enough. For now. Arriving Soon' जैसे मेसेज दिए गए हैं, जो इसके जल्द लॉन्च होने की ओर इशारा करते हैं।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 10.77 - 19.72 लाख
₹ 7.59 - 12.99 लाख
₹ 14.99 - 21.74 लाख
₹ 12.52 - 23.52 लाख
₹ 10.69 - 18.99 लाख
नया और ज्यादा आक्रामक डिजाइन
नई ऑडी Q3 को कंपनी की लेटेस्ट डिजाइन लैंग्वेज के हिसाब से तैयार किया गया है। फ्रंट में सबसे बड़ा बदलाव इसका स्प्लिट-लाइटिंग सेटअप है, जिसमें LED DRLs को मेन हेडलैंप के ऊपर रखा गया है। इसके अलावा एसयूवी में बड़ी ग्रिल, नया 2D Audi लोगो और कई ग्लॉस-ब्लैक एलिमेंट्स मिलेंगे। मौजूदा Q3 की तुलना में नई एसयूवी ज्यादा शार्प, मॉडर्न और अग्रेसिव दिखाई देती है। साइड प्रोफाइल में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। ऑडी ने ट्रेडिशनल शार्प लाइन्स की जगह ज्यादा राउंडेड और स्कल्प्टेड डिजाइन दिया है। एसयूवी में बॉडी-कलर व्हील आर्च मिलेंगे, जबकि ग्लोबल मॉडल में 17 से 20 इंच तक के अलॉय व्हील ऑप्शन उपलब्ध हैं। मोटा D-पिलर, कनेक्टेड LED टेल-लैंप, इल्यूमिनेटेड ऑडी लोगो और स्पोर्टी रियर बंपर इसके डिजाइन को और शानदार बनाते हैं।
2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
भारत में नई Q3 के मौजूदा मॉडल वाले 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आने की उम्मीद है। यह इंजन 204hp की पावर और 320Nm का टॉर्क पैदा करता है। इंजन को 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेयर किया जाएगा। साथ ही ऑडी का Quattro ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी मिलेगा।
टेक्नोलॉजी से भरपूर होगा केबिन
नई Q3 के केबिन में भी टेक्नोलॉजी और फीचर्स पर खास ध्यान दिया गया है। इंडिया-स्पेक मॉडल में ब्लैक थीम के साथ कॉन्ट्रास्टिंग एलिमेंट्स वाला इंटीरियर मिलने की उम्मीद है। डैशबोर्ड पर 12.8-इंच इन्फोटेनमेंट टचस्क्रीन और 11.9-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है। इसके अलावा एसयूवी में 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एडजस्टेबल अंडर-थाई सपोर्ट, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। नई Q3 की टक्कर Mercedes-Benz GLA और BMW X1 जैसी लग्जरी एसयूवी से होगी।

