मोहब्बत की आवाज, दर्द का सैलाब; Awarapan 2 के बाद ट्रेंड में अरिजीत सिंह, इन कल्ट गानों को सुन छलक पड़ेंगे आंसू - after awarapan 2 yeh awarapan song singer arijit singh is in trend again listen his iconic cult songs

Published on 27 जुल॰ 2026

अरिजीत सिंह (Arjit Singh) के रिटायरमेंट के ऐलान के बावजूद उनके गाने आज भी चार्टबस्टर पर छाए हुए हैं। 'आवारापन 2' (Awarapan 2) के नए गाने 'ये आवारापन' ...और पढ़ें

इन कल्ट गानों को अरिजीत ने दी आवाज

इन कल्ट गानों को अरिजीत ने दी आवाज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संगीत जगत में ऐसे कई संगीतकार हैं, जिनके द्वारा बनाए गीत आज भी सुपरहिट हैं। लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी से चला दौर मुकेश, किशोर कुमार, आशा भोसले, कुमार सानू और उदित नारायण, सोनू निगम से होते हुए आज अरिजीत सिंह तक आ पहुंचा है।

आज इन आवाजों पर करोड़ों लोग झूमते हैं। हालांकि आज के युग में अरिजीत सिंह भले ही रिटायरमेंट का एलान कर चुके हों, लेकिन उनके हालिया रिलीज गाने चार्टबस्टर में धूम मचा रहे हैं। आइए देखते हैं अरिजीत के इन्हीं गानों की शानदार लिस्ट

अरिजीत की आवाज का जादू बरकरार

अरिजीत सिंह ने बहुत कम वक्त में दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ी है। आज हर कोई अरिजीत की आवाज का दीवाना है। यहांतक कि कई बार यह माना जाता है कि अरिजीत के चलते कई सिंगर्स को वो पहचान नहीं मिली पाई, क्योंकि सारी लाइमलाइट अरिजीत को ही मिली।

Awarapan w

हालांकि इसमे अरिजीत का कोई दोष नहीं रहा, जनता ने ही उन्हें सिर आंखों पर बिठाया है। मोहब्बत की बात हो या फिर दर्दभरे गानों का जिक्र हो, अरिजीत ने हर गाने को कल्ट क्लासिक बनाया है। एकतरफा मोहब्बत हो, जुदाई का गम या किसी अपने को भूलने की कसक, उनके गाने आज भी करोड़ों श्रोताओं के दिलों को छूते हैं और हर पीढ़ी के बीच अपनी खास जगह बनाए हुए हैं।

Aruiji

बीते दिनों ही उन्होंने आवारापन 2 के नए गाने 'ये आवारापन' (Yeh Awarapan) को करीब 40 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। रिटायरमेंट के बाद ये अरिजीत का कमबैक गाना माना जा रहा है, हालांकि इसे अरिजीत रिटायरमेंट से पहले ही रिकॉर्ड कर चुके हैं।

चना मेरेया – ऐ दिल है मुश्किल (2016)

एकतरफा प्यार का पर्याय बन चुका 'चना मेरेया' (Channa Mereya) अरिजीत सिंह के सबसे सुपरहिट गीतों में से एक है। मोहब्बत के दर्द को अच्छे से बयां करता यह गाना, हर किसी का फेवरेट है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अनुष्का शर्मा पर फिल्माया यह गाना हर किसी को खूब भाता है। रिलीज के वर्षों बाद भी यह गीत लोगों का पसंदीदा बना हुआ है।

हमारी अधूरी कहानी – हमारी अधूरी कहानी (2015)

साल 2015 में आई फिल्म हमारी अधूरी कहानी (Humari Adhoori Kahani Song) का टाइटल ट्रैक आज भी दिलों में दर्द का सैलाब ले आता है।

दर्द की दास्तां को बयां करता यह गाना इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और विद्या बालन पर फिल्माया गया था और यह गाना धूरे प्रेम की टीस को बेहद खूबसूरती से पेश करता है। गाने को अरिजीत ने ही आवाज दी थी और यह गाना रोमांटिक है, तो वहीं टूटे दिल के हाल को भी दिखाता है।

सोच ना सके – एयरलिफ्ट (2016)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म एयरलिफ्ट (Airlift) का यह गाना भी आपकी प्लेलिस्ट में हमेशा रहा होगा। रोमांस और बिछड़ने की कसक का खूबसूरत मेल है अरिजीत का यह गाना 'सोच ना सके' (Soch Na Sake Song)। इस रोमांटिक गाने को अरिजीत ने ही अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया था।

 फिर भी तुमको चाहूंगा – हाफ गर्लफ्रेंड (2017)

साल 2017 में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड के सभी गाने हिट रहे थे और उसी में से एक गाना था मैं फिर भी तुमको चाहूंगा (Phir Bhi Tumko Chahoonga)। यहा गाना रिलीज होते ही दर्शकों का पसंदीदा बन गया था। अरिजीत सिंह की भावनाओं से भरपूर आवाज़ इस गीत में अटूट प्रेम की गहराई को बखूबी महसूस कराती है, जिसने इसे उनके सबसे लोकप्रिय दर्दभरे गीतों में शामिल कर दिया।

 जुदाई – बदलापुर (2015)

साल 2015 में वरुण धवन (Varun Dhawan) के करियर की सबसे हटकर फिल्म बदलापुर रही थी। इस फिल्म की कहानी की जितनी चर्चा हुई, उतनी ही चर्चा फिल्म गानों की रही। फिल्म का गाना जुदाई (Judaai Song) आज भी लोगों का पसंदीदा गाना है। इस गाने को अरिजीत (Arijit Singh Songs) ने ही आवाज दी थी। बिछड़ने के दर्द को बड़ी खूबसूरती से यह गाना बयां करता है।

अब इन कल्ट गानों की विरासत को आगे बढाता हुआ अरिजीत का नया गाना आवारापन 2 (Awarapan 2 Songs) में आया है। जो आने के बाद दर्शकों का फेवरेट बन गया है। गाना महज कुछ ही दिनों में चार्टबस्टर में आ गया है। इससे साफ है कि अरिजीत की आवाज का जादू हमेशा था और रहेगा। आपको बता दें कि फिल्म आवारापन 2 आने वाली 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।