गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS का पेपर लीक! जांच के लिए कमेटी गठित

Published on 27 जुल॰ 2026

गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS का पेपर लीक! जांच के लिए कमेटी गठित

गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी

NEET यूजी पेपर लीक को लेकर शुरू हुआ घमासान ठीक से थमा नहीं है. इस बीच गुजरात की मशहूर आयुर्वेद यूनिवर्सिटी भी पेपर लीक के शक में विवादों में आ गई है. जामनगर स्थित गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS के शल्य तंत्र-1 सब्जेक्ट की परीक्षा प्रस्तावित थी, लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले WhatsApp पर कुछ पॉइंट वायरल हो गए. इसको लेकर हंगामा शुरू हो गया है. यूनिवर्सिटी ने पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई है. वहीं NEET के बाद अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक के शक ने राज्य के एग्जाम सिस्टम की क्रेडिबिलिटी पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

आइए, जानते हैं कि जामनगर की गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में पेपर लीक का मामला क्या है. जानते हैं कि इसको लेकर यूनिवर्सिटी का क्या कहना है.

वायरल पॉइंट्स और परीक्षा में पूछे गए सवालों में समानता का दावा

गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की तरफ से 20 जुलाई BAMS तीसरे प्रोफेशनल ईयर MS – शल्य तंत्र-1 सब्जेक्ट की परीक्षा आयोजित की गई थी. परीक्षा आयोजित होने से पहले हीWhatsApp पर सब्जेक्ट्स से जुड़े कुछ पाॅइंट्स वायरल हो गए.दावा किया जा रहा है कि वायरल हुए पॉइंट्स और परीक्षा में पूछे गए सवालों में काफी समानता है.

जांच के लिए कमेटी गठित

गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में इंचार्ज एग्जामिनेशन डायरेक्टरएचपी झाला के मुताबिक, सुबह एग्जाम रेगुलर तरीके से पूरा हुआ.फिर शाम को मोबाइल पर जानकारी मिली कि एग्जाम से पहले WhatsApp पर कुछ ज़रूरी सवाल घूम रहे थे.जानकारी मिलते ही वाइस चांसलर से बातचीत करके पूरे मामले की जांच के लिए एक स्पेशल कमेटी बनाने का फैसला किया गया है.

जांच रिपोर्ट्स के बाद आखिरी फैसला

गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी ने पेपर लीक मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है. इसको लेकरयूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि अभी कोई आखिरी फैसला नहीं लिया गया है.अगर जांच में किसी व्यक्ति की संलिप्तता या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

वहींअब सबकी निगाहें यूनिवर्सिटी की बनाई जांच कमेटी की रिपोर्ट पर हैंऋ स्टूडेंट्स और पेरेंट्स की निगाहें इस बात पर हैं कि जांच में क्या फैक्ट्स सामने आएंगे और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या एक्शन लिया जाएगा.

गुजरात डेस्क

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button