केला खाना बेहतर या Banana Shake पीना? जानें दोनों में क्या है बड़ा फर्क

Published on 24 सित॰ 2026

रीता राय सागर

केला या बनाना शेक?

सेहत, वजन, पाचन और वर्कआउट के लिए केला या बनाना शेक, जिम के बाद सीधा केला खाना बेहतर है या दूध के साथ इसका शेक बनाकर पीना।

केला | Source: Pinterest

केला और बनाना शेक में अंतर

केले में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटैशियम और विटामिन बी6 जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और पेक्टिन पाचन और आंतों के लिए फायदेमंद हैं। वहीं बनाना शेक में केले के साथ दूध जुड़ जाता है, जिससे प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व भी मिलते हैं।

केला | Source: Pinterest

केला खाने के फायदे

केला फाइबर का अच्छा सोर्स है और इसमें पोटैशियम के साथ कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं। केले में मौजूद फाइबर बावेल मूवमेंट को सपोर्ट करता है।

केला | Source: Pinterest

बनाना शेक के फायदे

केले को दूध के साथ लेने पर कार्बोहाइड्रेट के साथ प्रोटीन और कैल्शियम भी मिलते हैं। यही वजह है कि बनाना शेक एक कैलोरी रिच स्नैक है।

केला | Source: Pinterest

वेटगेन के लिए बनाना शेक

अगर आपका लक्ष्य कैलोरी इंटेक को बढ़ाना है, तो दूध और केले से बना शेक एक केले की तुलना में ज्यादा कैलोरी देता है। खासकर जिन लोगों की एपेटाइट कम है, उनके लिए लिक्विड फॉर्म में कैलोरी लेना आसान तरीका है।

केला | Source: Pinterest

वेटलॉस के लिए क्या करें?

केला अपने आप में वजन बढ़ाने वाला फूड नहीं है। लेकिन बनाना शेक में हाई कैलोरी टॉपिंग डालकर इसके कैलोरी कंटेंट को बढ़ाया जा सकता है।

केला | Source: Pinterest

प्री वर्कआउट में केला क्यों?

वर्कआउट से पहले केला खाना एक आसान तरीका हो सकता है। साथ ही यह वर्कआउट के दौरान एनर्जी को बनाए रखता है। एक होलसम  फ्रूट होने की वजह से केला से भरपूर फाइबर भी मिलता है।

केला | Source: Pinterest

पोस्ट वर्कआउट में बनाना शेक

वर्कआउट के बाद शरीर को कार्ब्स के साथ प्रोटीन की भी जरूरत होती है। दूध और केले से बना शेक एक बैलेंस्ड पोस्ट वर्कआउट मील हो सकता है।

केला | Source: Pinterest

हेल्दी स्नैक को मिठाई न बनाएं

बनाना शेक को हेल्दी बनाए रखने के लिए इसमें शुगर, आइसक्रीम और चॉकलेट सिरप डालने से बचें। सीमित मात्रा में नट्स या सीड्स ऐड किया जा सकता है। अगर दूध पीने के बाद आपको ब्लोटिंग या पेट में डिस्कंफर्ट महसूस होता है, तो बनाना शेक आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

केला | Source: Pinterest

तो क्या है बेहतर?

अगर आपका लक्ष्य गट हेल्थ, फाइबर और आसान स्नैक है, तो आपके लिए केला बेहतर है और अगर आपका लक्ष्य कैलोरी बढ़ाना, प्रोटीन और कैल्शियम कंज्यूम करना है, तो बनाना शेक अच्छा विकल्प है।

केला | Source: Pinterest

Gen Z Mangalsutra: जेन Z बहुओं को पसंद आ रहे मंगलसूत्र के ये 8 स्टाइलिश पेंडेंट, देखते ही आएंगे पसंद

Swipe Up