बिजनेस: Bank Account: अगर आपका कोई पुराना बैंक अकाउंट कई सालों से इस्तेमाल नहीं हुआ है तो बैंक उसे इनऑपरेटिव यानी निष्क्रिय (Bank Account Inoperative) कर सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि खाते में जमा पैसा डूब गया हो। नौकरी, शहर या बैंक बदलने के बाद कई लोग अपना पुराना खाता भूल जाते हैं। ऐसे में खातों में जमा रकम पर RBI के नियम खाताधारक को सुरक्षा प्रदान करता है।
2 साल तक लेनदेन नहीं तो खाता इनऑपरेटिव
अगर सेविंग या करंट अकाउंट में लगातार दो साल तक ग्राहक की तरफ से कोई लेनदेन नहीं होता है तो बैंक उसे इनऑपरेटिव कैटेगरी (Bank Account) में डाल सकता है। ध्यान रखें कि खाते में बैंक की ओर से ब्याज जमा होना या कोई चार्ज कटना ग्राहक का लेनदेन नहीं माना जाता। इनऑपरेटिव होने के बाद भी खाते में मौजूद रकम खाताधारक की ही रहती है।
KYC अपडेट कराकर फिर चालू होगा खाता
निष्क्रिय बैंक खाते को दोबारा एक्टिव कराया जा सकता है। इसके लिए खाताधारक को बैंक में जरूरी KYC अपडेट (Bank Account KYC) करानी होती है और पहचान से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है। RBI के नियमों के मुताबिक KYC अपडेट की सुविधा बैंक की सभी शाखाओं में उपलब्ध होती है। कुछ बैंक वीडियो KYC की सुविधा भी देते हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैंक को तीन कार्यदिवस के भीतर खाते को एक्टिव करने की प्रक्रिया पूरी करनी होती है।
10 साल बाद पैसा RBI फंड में जाता है
अगर किसी खाते में जमा रकम पर 10 साल तक कोई दावा नहीं किया जाता तो बैंक उसे RBI के Depositor Education and Awareness (DEA) Fund में ट्रांसफर कर देता है। लेकिन पैसा हमेशा के लिए खत्म नहीं होता। खाताधारक या वैध दावेदार बाद में भी संबंधित बैंक के जरिए रकम वापस लेने का दावा कर सकता है। पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जांच के बाद बैंक रकम लौटाता देता है।
UDGAM पोर्टल से खोजें पुराना पैसा
अगर आपको याद नहीं है कि आपकी रकम किस बैंक में जमा है तो RBI का UDGAM पोर्टल बेहद मददगार साबित होता है। इसमें नाम और उपलब्ध पहचान संबंधी जानकारी जैसे PAN, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट या जन्मतिथि के आधार पर अनक्लेम्ड डिपॉजिट खोजे जा सकते हैं। किंतु UDGAM केवल रकम का पता लगाने में मदद करता है। पैसा पाने के लिए संबंधित बैंक से ही संपर्क करना होता है।
अकाउंट एक्टिव कराने पर कोई शुल्क नहीं
RBI के नियमों के मुताबिक बैंक इनऑपरेटिव अकाउंट (Bank Account Inoperative) को दोबारा चालू करने के लिए ग्राहक से कोई शुल्क नहीं ले सकता। इसलिए अगर आपका कोई पुराना बैंक खाता लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुआ है तो उसे नजरअंदाज न करें। पहले खाते की स्थिति जांचें और जरूरत पड़ने पर KYC पूरी कराकर उसे दोबारा एक्टिव करा सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Flight Ticket Price Hike: दिवाली-छठ पर फ्लाइट से घर जाना पड़ेगा महंगा! एयरलाइन ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, अब टिकट के लिए देने पड़ेंगे ज्यादा पैसे
- Chhattisgarh ACB Raid Action: छत्तीसगढ़ के इस SDM ऑफिस में ACB की छापेमारी.. सहायक ग्रेड-3 कर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथों अरेस्ट, जानें किस काम के बदले ले रहा था रकम
- CM Yogi On Sultanpur Road Accident: सुल्तानपुर सड़क हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए किया मुआवजे का ऐलान