Bank Open Saturday Sunday: इस शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक, आरबीआई ने जारी किया निर्देश, जानिए क्यों लिया गया ऐसा फैसला

Published on 23 सित॰ 2026

Bank Open Saturday Sunday: इस शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक, आरबीआई ने जारी किया निर्देश, जानिए क्यों लिया गया ऐसा फैसला

Bank Open Saturday Sunday: इस शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक, आरबीआई ने जारी किया निर्देश, जानिए क्यों लिया गया ऐसा फैसला

Bank Open Saturday Sunday: इस शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक, आरबीआई ने जारी किया निर्देश, जानिए क्यों लिया गया ऐसा फैसला / Image: AI Generated

Modified Date: September 24, 2026 / 09:30 am IST

Published Date: September 24, 2026 9:29 am IST

HIGHLIGHTS

  • रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे
  • 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल
  • यूएफबीयू पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था समेत कई मांगों को लेकर हड़ताल पर अड़ा

नई दिल्ली: Bank Open Saturday Sunday बैंक संघों के संयुक्त मंच (यूएफबीयू) द्वारा 28 से 30 सितंबर, 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के मद्देनजर सरकार ने नागरिकों की बैंकिंग आवश्यकताओं की रक्षा के लिए विशेष कदम उठाए हैं क्योंकि इस हड़ताल के साथ 26 और 27 सितंबर के पिछले सप्ताहांत की छुट्टियां भी जुड़ जाती हैं।

शनिवार और रविवार को खुले रहेंगे बैंक

Bank Open Saturday Sunday यह सुनिश्चित करने के लिए कि जनता की वास्तविक बैंकिंग आवश्यकताओं पर लंबे समय तक प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक रविवार, 27 सितंबर, 2026 को सामान्य रूप से कार्य करेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को 27 सितम्‍बर, 2026 को पूरी तरह से चालू रखने की मंजूरी दे दी है।

बैंकों हड़ताल को देखते हुए लिया फैसला

विभाग ने जोर देते हुए कहा कि बैंक ग्राहकों का कल्याण और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार और बैंक प्रबंधन ने यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित करने की अपील की है और आवश्यक बैंकिंग सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपाय भी किए हैं।

28 सितंबर से तीन दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

बता दें कि यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स ने कहा है कि उप मुख्य श्रम आयुक्त के समक्ष मंगलवार हुई सुलह बैठक में कोई नतीजा न निकलने के कारण 28 सितंबर से तीन दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का फैसला बरकरार रहेगा। उल्लेखनीय है वित्त मंत्रालय ने सोमवार को बैंक कर्मचारियों से हड़ताल करने से बचने और अपने शेष मांगों को संवाद के माध्यम से हल करने की अपील की थी जिसके बाद यह सुलह बैठक हुई। बैंकिंग कार्यबल के 90 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाला यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स अन्य मांगों के साथ मुख्य रूप से पांच दिन की बैंकिंग की मांग कर रहा है।

Join Our Whatsapp Group

ये भी पढ़ें

  • Hurun India Rich List 2026: Gautam Adani बने सबसे अमीर भारतीय, मुकेश अंबानी को पछाड़ा, देखें अमीरों की लिस्ट में कौन कौन है शामिल 
  • Meta Ray-Ban Gen 3 Glasses: स्मार्ट ग्लास की दुनिया में मेटा का बड़ा दांव! मेटा कनेक्ट में दिखी अगली पीढ़ी की झलक, इनके अंदर छिपे हैं ऐसे फीचर्स, जिन्हें देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान 
  • Petrol Diesel Price Today 24 September 2026: डीजल 9 रुपए प्रति लीटर हुआ सस्ता, पेट्रोल की कीमत में भी आई तगड़ी कमी, यहां की सरकार ने कहा- लो आ गए अच्छे दिन

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

प्रश्न 1:  क्या 27 सितंबर 2026 रविवार को बैंक खुले रहेंगे?

उत्तर:  हां, सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक 27 सितंबर 2026 को सामान्य रूप से काम करेंगे।

प्रश्न 2:  रविवार 27 सितंबर को कौन-कौन सी बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी?

उत्तर:  भारतीय रिजर्व बैंक की मंजूरी के अनुसार बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को 27 सितंबर को पूरी तरह चालू रखने की व्यवस्था की गई है।

प्रश्न 3:  28 सितंबर से बैंक कितने दिन हड़ताल पर रहेंगे?

उत्तर:  यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का फैसला किया है।

प्रश्न 4:  बैंक कर्मचारी 28 सितंबर से हड़ताल क्यों कर रहे हैं?

उत्तर:  बैंक यूनियनों की कई मांगें हैं। इनमें प्रमुख मांगों में पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करना शामिल है। सुलह बैठक में समाधान नहीं निकलने के बाद यूनियनों ने हड़ताल का फैसला बरकरार रखा है।

प्रश्न 5:  क्या 26 और 27 सितंबर की छुट्टी के कारण बैंक लगातार बंद रहने वाले थे?

उत्तर:  26 सितंबर शनिवार और 27 सितंबर रविवार होने के कारण सामान्य सप्ताहांत अवकाश था। इसके बाद 28 सितंबर से हड़ताल प्रस्तावित है। लंबे अंतराल को देखते हुए 27 सितंबर रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को खोलने की व्यवस्था की गई है।

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

Web Title: Bank Open Saturday Sunday: Banks to remain open on Sunday, 27th September, for convenience of customers