पटना45 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रणजी ट्रॉफी के आगामी सत्र में एलीट ग्रुप की चुनौती के लिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
पुरुष सीनियर चयन समिति ने 2026-27 घरेलू सत्र के लिए फिटनेस एंड स्किल कैंप के लिए 57 खिलाड़ियों की पहली सूची जारी की थी।
इन सभी खिलाड़ियों को आज सुबह 10 बजे बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के ऑफिस में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए पहुंचना होगा। खिलाड़ियों को सभी आवश्यक मूल डॉक्यूमेंट साथ लाने होंगे। इस लिस्ट में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं।
22 अगस्त से शुरू होगा कैंप
वेरिफिकेशन के बाद पात्र खिलाड़ियों को पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में रिपोर्ट करना होगा। फिटनेस एंड स्किल कैंप 22 अगस्त 2026 से शुरू होगा। कैंप में खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई के निर्धारित मानकों के अनुसार फिटनेस टेस्ट देना अनिवार्य होगा। टेस्ट में सफल होने वाले खिलाड़ियों को आगे की तैयारी में शामिल किया जाएगा।
प्लेट ग्रुप में चैंपियन बनने के बाद बढ़ी चुनौती
पिछले रणजी सत्र में बिहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेट ग्रुप का खिताब अपने नाम किया था। इस सफलता के बाद टीम को आगामी सत्र में एलीट ग्रुप में खेलने का मौका मिला है। यहां बिहार का सामना देश की मजबूत और अनुभवी टीमों से होगा। कई टीमों में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और आईपीएल स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी शामिल होंगे।

फिटनेस और तकनीक पर रहेगा जोर
एलीट ग्रुप की चुनौती को देखते हुए बीसीए ने खिलाड़ियों की तैयारी समय से शुरू कर दी है। कैंप में खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक, खेल कौशल, अनुशासन और मानसिक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। खिलाड़ियों को उच्च स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना कैंप का प्रमुख उद्देश्य है।
एलीट ग्रुप में खुद को साबित करने का मौका
प्लेट ग्रुप में चैंपियन बनने के बाद बिहार के सामने अब बड़ी चुनौती है। मजबूत टीमों और अनुभवी खिलाड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए टीम को फिटनेस के साथ तकनीकी और मानसिक रूप से भी मजबूत होना होगा। बीसीए का यह कैंप आगामी रणजी सत्र के लिए बिहार की तैयारियों की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
.
खबरें और भी हैं...
बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: मोदी चालीसा का पाठ-भगवान बताया, 11 लाख लोगों को मिलेगा पक्का मकान, पटना में बढ़ रहे डेंगू के मरीज
2:16- कॉपी लिंक
शेयर
पटना- 3 अपराधी गिरफ्तार, लूट की साजिश नाकाम: बड़ी कॉलोनी में डकैती की साजिश रच रहा थे, हथियार, कारतूस और बाइक बरामद
0:52- कॉपी लिंक
शेयर
घर में घुसकर कुदाल से जानलेवा हमला: आंख और सिर में चोटें आईं, पीड़ित ने मसौढ़ी थाने में दी शिकायत; पिता-भाभी पर लगाया आरोप

- कॉपी लिंक
शेयर
मोकामा पुलिस ने शराब तस्करी के फरार आरोपी को दबोचा: 22.5 लीटर विदेशी लिकर के मामले में हुई गिरफ्तारी
0:40- कॉपी लिंक
शेयर