Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में कमाल का प्रदर्शन किया है. वह आईपीएल में धूम मचाने के बाद अब भारतीय टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वैभव को आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में मौका मिला था. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और सभी को खासा प्रभावित भी किया. 3 सितंबर को बीसीसीआई की बैठक में बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने वैभव के भविष्य पर बात की है.
वैभव के भविष्य पर हुई चर्चा
बीसीसीआई की बैठक में हेड कोच गौतम गंभीर, सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल और अन्य अधिकारी शामिल हुए थे. बैठक के बाद देवजीत सैकिया ने वैभव के भविष्य को लेकर मीडिया से बातचीत की.
---विज्ञापन---
उन्होंने कहा कि बीसीसीआई को गर्व है कि 15 साल का खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है. हम सभी युवा खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रहे हैं, जो अपनी पहचान इंटरनेशनल लेवल पर बना रहे हैं. बोर्ड वैभव के हर कदम पर नजर रख रही है. हम चाहते हैं कि वह कोई भी गलत कदम नहीं उठाए. हम चाहते हैं कि वैभव या उनके जैसा खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर या अतीत में महान खिलाड़ी बने और भारतीय टीम के लिए लंबे सालों तक योगदान दे सके. इसलिए हम वैभव को गंभीरता से देख रहे हैं. इंटरनेशनल लेवल पर उनके हर कदम पर नजर रखी जा रही है.
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: T20 सीरीज में इन 3 खिलाड़ियों पर मंडरा रहा है खतरा
---विज्ञापन---
वैभव इन दिनों दलीप ट्रॉफी 2026 में हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए सेंट्रल जोन के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और सबसे कम उम्र में वह दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने 15 साल और 157 दिन की उम्र में ये कारनामा किया और 57 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.
जिम्बाब्वे के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज
वैभव को आयरलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टी-20 सीरीज की प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला था. लेकिन इंग्लैंड दौरे पर उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था. वैभव ने आक्रामक बल्लेबाजी की थी लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके थे. लेकिन उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और 3 मैच में 151 रन बनाए. इस प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से भी नवाजा गया. आईपीएल 2026 में भी वह ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, मोस्ट इमर्जिंग प्लेयर, सुपर स्ट्राइकर और सुपर सिक्सर्स सहित कई पुरस्कार अपने नाम किए थे. आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में भी वैभव ने 439 रन बनाए थे.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के 3 स्टार खिलाड़ी अब खेलेंगे दलीप ट्रॉफी का फाइनल