Bhopal Dumper Strike: भारी जुर्माने के विरोध में 2 हजार डंपरों के पहिए थमे, मालिकों ने धरना देकर दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Published on 21 सित॰ 2026

Bhopal Dumper Strike: भोपाल में भारी जुर्माने के विरोध में करीब 2 हजार डंपर खड़े (Bhopal Dumper Strike) हो गए हैं। डंपर मालिकों का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान 4 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा रहा है। डंपर मालिकों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज करेंगे।

चूना भट्‌टी चौराहे पर धरना जारी (Bhopal Dumper Strike )

लोकल ट्रांसपोर्ट जागरूकता सहायता समिति (Bhopal Dumper Owner Protest) के बैनर तले डंपर मालिक चूना भट्‌टी चौराहे पर धरना दे रहे हैं। सोमवार को प्रदर्शन का दूसरा दिन रहा। Bhopal Dumper Strike के दौरान करीब 700 डंपर मालिक अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जुर्माने की कार्रवाई से ट्रांसपोर्ट कारोबार प्रभावित हो रहा है।

Bhopal Dumper Strike
भारी जुर्माने के विरोध में राजधानी भोपाल में चुनाभट्टी क्षेत्र में खड़े डंपर।

कई इलाकों में खड़े किए गए डंपर  (Bhopal Dumper Strike)

जानकारी के मुताबिक, पिछले दो दिनों से शहर के अलग-अलग इलाकों में डंपर सड़क किनारे खड़े (Bhopal Dumper Strike) किए गए हैं। कोलार रोड पर करीब 100, ईंटखेड़ी में 80, रायसेन रोड पर 25 और 11 मील क्षेत्र में लगभग 70 डंपर खड़े हैं। इससे रेत, गिट्टी और कोपरा जैसी निर्माण सामग्री की सप्लाई प्रभावित होने लगी है।

Bhopal Dumper Strike
भारी जुर्माने के विरोध में राजधानी भोपाल के चुनाभट्टी चौराहे पर धरना देते डंपर मालिक।

सप्लाई रुकने से बढ़ी परेशानी (Bhopal Dumper Strike)

डंपरों की हड़ताल के चलते निर्माण कार्यों से जुड़ी सामग्री की आवाजाही पर असर पड़ रहा है। कोलार रोड स्थित चूना भट्‌टी चौराहे से सर्वधर्म ब्रिज तक दोनों ओर डंपर खड़े नजर आ रहे हैं। Bhopal Dumper Strike के चलते ट्रांसपोर्ट संचालकों ने सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की है।

आंदोलन बढ़ाने की चेतावनी (Bhopal Dumper Strike)

डंपर मालिकों (Bhopal Dumper Owner Protest) ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उनका कहना है कि जरूरत पड़ने पर सड़कों पर डंपर खड़े कर विरोध किया जाएगा। फिलहाल, डंपर कारोंबार से जुड़े लोगों को प्रशासन और डंपर मालिकों के बीच बातचीत का इंतजार है।

ये खबर भी पढ़ें:  CREDAI Bhopal: क्रेडाई भोपाल ने नए रेरा चेयरमैन शैलेंद्र सिंह को सौंपी 6 बिंदु की रिपोर्ट, कम्प्लायंस से जुड़ी परेशानियों के समाधान का मिला भरोसा

लेखक