Bhumi Pednekkar Trolled: 'भक्ति है या फोटोशूट?' चश्मा पहनकर शिवलिंग पर जल चढ़ाती दिखीं भूमि पेडनेकर, हुईं ट्रोल - Haribhoomi

Published on 30 जुल॰ 2026

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने सावन के मौके पर शिव मंदिर से पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। हालांकि, मंदिर में सनग्लासेस पहनकर पूजा करने की वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

Bhumi Pednekar Sawan puja 2026

वायरल तस्वीरों के कारण भूमि पेडनेकर हुईं ट्रोल

  • Published: 30 Jul 2026, 05:23 PM IST
  • Last Updated: 30 Jul 2026, 06:30 PM IST

Bhumi Pednekkar Trolled: बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि सावन के पवित्र महीने में मंदिर में की गई पूजा है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शिव मंदिर से पूजा की कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए, लेकिन लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। वजह है मंदिर में चश्मा पहनकर पूजा करने की।

भूमि पेडनेकर ने सावन में की पूजा
भूमि पेडनेकर ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की झलक साझा की। तस्वीरों और वीडियो में वह शिवलिंग पर जल अर्पित करती नजर आ रही हैं। भूमि ब्लैक टॉप और ब्लू डेनिम जींस में नजर आ रही हैं साथ ही उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस भी पहना।

पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा कि सावन की शुरुआत पर वह आसान जीवन नहीं, बल्कि हर परिस्थिति का सामना करने की शक्ति की प्रार्थना कर रही हैं। उन्होंने पोस्ट के अंत में "हर हर महादेव" भी लिखा।

सनग्लासेस को लेकर छिड़ी बहस
पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने मंदिर के अंदर पूजा करते समय सनग्लासेस पहनने पर सवाल उठाए।

comments
comments

कुछ लोगों ने लिखा कि पूजा के दौरान कम से कम चश्मा उतार देना चाहिए था। वहीं, कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि उन्होंने पहले कभी किसी को मंदिर में गॉगल्स पहनकर पूजा करते नहीं देखा। कई लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि मंदिर में पूजा हो रही थी या फोटोशूट। 

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना के बावजूद भूमि पेडनेकर ने अब तक इस मामले पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनकी पोस्ट पर लगातार लोगों के अलग-अलग विचार देखने को मिल रहे हैं।

वर्क फ्रंट पर कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं भूमि
अगर उनके प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर हाल ही में फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा वह वेब सीरीज 'दलदल' में भी दिखाई दी थीं।

अब अभिनेत्री ऐतिहासिक फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' का हिस्सा हैं। इस फिल्म में वह कर्नाटक की वीर योद्धा रानी बेलावाड़ी मल्लम्मा का किरदार निभाएंगी, जबकि मुख्य भूमिका में अभिनेता ऋषभ शेट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज के रूप में नजर आएंगे।