Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी रिति तिवारी ने खोला रिलेशनशिप स्टेटस, बोलीं- माता-पिता का अलगाव देखा है

Published on 9 सित॰ 2026

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के घर में मनोज तिवारी की बेटी रिति तिवारी (Rhiti Tiwari) बतौर कंटेस्टेंट पहुंची हैं। शो में आने के बाद वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में लाइव फीड (Live Feed) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रिति ने कनिका मान से अपने रिलेशनशिप स्टेटस (Relationship Status) को लेकर खुलकर बात की। रिति ने बताया कि फिलहाल वह किसी रिश्ते में नहीं हैं और अपनी जिंदगी में करियर और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी मां को सिंगल पैरेंट के तौर पर संघर्ष करते देखा है, जिसका असर उनकी सोच पर पड़ा है।

कंट्रोलिंग रिश्तों से डर

रिति ने बातचीत में कहा कि उन्होंने ऐसे पुरुषों को भी देखा है जो रिश्ते में काफी कंट्रोलिंग होते हैं। इसी वजह से वह नहीं चाहतीं कि उनकी जिंदगी पर किसी दूसरे व्यक्ति का इतना ज्यादा अधिकार हो। उन्होंने कहा कि वह काम करना चाहती हैं, खुद कमाना चाहती हैं और अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं। रिति ने यह भी बताया कि उन्होंने प्यार किया है, लेकिन अब वह रिश्तों को लेकर काफी सतर्क हैं। उनके मुताबिक, अपने माता-पिता के अलगाव (Parents Separation) को करीब से देखने के बाद रिश्तों को लेकर उनका नजरिया काफी बदल गया है।

20 साल की दोस्ती बनी प्यार की वजह

रिति तिवारी (Rhiti Tiwari) ने अपनी पुरानी लव स्टोरी (Love Story) के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि उनका एक करीबी दोस्त था, जिसे वह करीब 20 साल से जानती थीं। लंबे समय की दोस्ती के बाद दोनों के बीच प्यार हुआ और वह उस शख्स से प्यार करने लगी थीं। हालांकि, हाल ही में यह रिश्ता खत्म हो गया और उन्हें इससे काफी दुख पहुंचा। रिति ने कहा कि इस अनुभव ने भी उन्हें रिश्तों को लेकर सोचने पर मजबूर किया है। फिलहाल वह अपनी जिंदगी में काम और अपनी पहचान को ज्यादा महत्व दे रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें: रिति तिवारी और मैरी कॉम में हुई तीखी बहस, कैप्टेंसी टास्क में आसिफ-काजी भिड़े, घर में मचा जमकर हंगामा

सलमान ने दी खास सलाह

बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के प्रीमियर एपिसोड में रिति के पिता मनोज तिवारी भी उन्हें शो में छोड़ने पहुंचे थे। इस दौरान सलमान खान ने रिति को बिग बॉस के घर में रहने को लेकर खास सलाह दी थी। सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि घर के अंदर अंडों को लेकर कभी लड़ाई नहीं करना। दरअसल, मनोज तिवारी के पुराने बिग बॉस कार्यकाल से जुड़ा एक चर्चित किस्सा अंडों को लेकर विवाद का रहा था। सलमान की इस बात पर मनोज तिवारी ने अपना चेहरा ढक लिया था और रिति ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब देकर माहौल हल्का कर दिया था।

लेखक