Bigg Boss 20: अरिश्फा की वजह से छलके काजी तौकीर के आंसू, स्काउट-यंग की दोस्ती में आई दरार!

Published on 7 अक्टू॰ 2026

Bigg Boss 20 Update: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और यंग के बीच काफी बहस देखने को मिली. दूसरी ओर अरिश्फा खान की वजह से काजी तौकीर रोते हुए नजर आए.

Bigg Boss 20 Update: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और यंग के बीच काफी बहस देखने को मिली. दूसरी ओर अरिश्फा खान की वजह से काजी तौकीर रोते हुए नजर आए.

author-image

New Update

Bigg Boss 20 (16)

Bigg Boss 20 Photograph: (Screengrab)

Bigg Boss 20 Update: बिग बॉस 20 को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है और जैसे-जैसे समय बितता जा रहा है, वैसे-वैसे गेम और दिलचस्प हो रहा है. हाल ही में शो में स्काउट ने लव संग अपनी फिलिंग्स शेयर की, जिस वजह से वो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. वहीं, लेटेस्ट एपिसोड में स्काउट और यंग के बीच काफी बहस भी देखने को मिली. दूसरी ओर अरिश्फा खान की वजह से काजी तौकीर (Qazi Touqeer) रोते हुए नजर आए.

क्यों घर में रो पड़े काजी?

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में  नॉमिनेशन टास्क देखने को मिली. इस दौरान अमन गांधी (Aman Gandhi) और लव गिल (Love Gill) की लड़ाई हो जाती है. इसके बाद काजी और स्काउट की भी जमकर बहस होती है. वहीं,  टास्क के बाद काजी अरिश्फा की हरकत से रो पड़ते हैं. वो हर्ट होते हैं कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और अरिश्फा ने उनका हाल तक नहीं पूछा.  ये बात वो अरिश्फा को भी रोते हुए बताते हैं.

अरिश्फा ने काजी के साथ क्या किया?

दरअसल, इन दिनों शो में काजी की तबीयत खराब चल रही है. तो वो दवाई खाने के लिए आम्रपाली से खाना मांगते हैं, लेकिन उस वक्त सब्जी नहीं बची होती है. ऐसे में अरिश्फा (Arishfa Khan) कहती है कि उनकी सब्जी रखी है, तो वो काजी को देती है. लेकिन कुछ नहीं बोलती. तो पहले तो काजी खाना लेकर बाहर माही के पास बैठते हैं. लेकिन फिर वो रोने लगते हैं कि अरिश्फा ने उनका हाल नहीं पूछा. बाद में काजी रोते हुए अरिश्फा के पास भी जाते हैं. 

Qazi went straight to Arishfa, hugged her, and got emotional saying, “I hurt you and didn’t even ask about your health.” ! #QaziTouqeer #Biggboss20 https://t.co/Y9NVIsmjsH

— 𝑵𝒂𝒉𝒚𝒂𝒏 (@Nahyan_here) October 6, 2026

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: काजी तौकी को हुआ डेंगू, रातों-रात शो से आए बाहर? अब टीम ने बताई सच्चाई

स्काउट और यंग की दोस्ती में दरार!

वहीं, इसके बाद रात को यंग-स्काउट से मिली इग्नोरेंस पर हर्ट हो जाते हैं और अगले दिन स्काउट (Scout Op) से अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं. यंग (Yung Dsa) और स्काउट में काफी बहस हो जाती है और फिर यंग अकेले रहने की बात करते हैं. वो लव गिल के सामने भी अकेले रहने की बात करते हैं, जो लव को पसंद नहीं आती. इस दौरान स्काउट बार-बार यंग को समझाने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन स्काउट अकेला महसूस करते हैं.  शो में आगे स्काउट और माही में बहस हो जाती है. स्काउट माही के कपड़े अपने एरिया से हटा देता है. 

Yung being possessive is honestly so cute . Some bonds are built too strongly to break over one little moment. 🫶 I just fear Asif’s words might create misunderstandings between Scout and Yung. Feeling Bad ❤️‍🩹 #YungDSA #ScoutOP #BiggBoss20 https://t.co/YEzHMOjNEJ

— Rohan (@Bigboss_check) October 7, 2026

आसिफ खान को मिला टास्क

इस बीच शो का जो नया प्रोमो सामने आया है, उसमें आसिफ खान (Asif Khan) को एक टास्क मिला है. घर में आसिफ पिछले कुछ दिनों से एक मजेदार 'न्यूज़ रिपोर्टर' के अंदाज में नजर आ रहे हैं और रात में दिन भर की कहानी बताते हैं. ऐसे में बिग बॉस ने उन्हें टास्क दिया है कि घर में वो एंकर बनेंगे और एक डिबेट शो हॉस्ट करेंगे. इसके अधार पर उन्हें इस हफ्ते की कैंप्टेंसी की दावेदारी भी मिल सकती है.

News Reporter #AasifKhan ki khabar ne #QaziTouqeer aur #ScoutOP ko kar diya trigger! 👀 Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTV par. #BiggBossOnJioHotstar #BB20OnJioHotstar https://t.co/hYjPMTg03W

— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 6, 2026

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: पहले बनाया बहन... अब लव गिल के प्यार में पड़े स्काउट ओपी! यंग को लिखकर दिया हिंट

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें