Updated On: Jul 17, 2026 | 10:02 AM IST
विज्ञापन
सार
Bigg Boss Season 20: ओटीटी रियलिटी शोज की बढ़ती लोकप्रियता के बीच 'बिग बॉस 20' को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो अक्टूबर में लौट सकता है, जबकि होस्टिंग पर भी अपडेट सामने आया है।

सलमान खान (सौ. सोशल मीडिया )
विस्तार
Bigg Boss 20 Salman Khan: रियलिटी शोज की लिस्ट में हमेशा से सबसे टॉप पर रहने वला रियलिटी शो एक बार फिर से दस्तक दे सकता है। फिलहाल लॉकअप 2 और अलायंस ने दर्शकों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ है।
अब रियलिटी शो के गोट यानी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम बिग बॉग को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस का सीजन 20 जल्द ही दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए आ सकता है। मेकर्स इसको लेकर तैयारियों में जुट गए हैं और शो के कंटेस्टेंट को लेकर भी चर्चा हो रही हैं।
कब शुरू हो सकता है नया सीजन?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत अक्टूबर 2026 के आखिरी सप्ताह में हो सकती है। यदि किसी कारणवश लॉन्च में देरी होती है, तो शो नवंबर के पहले सप्ताह तक ऑन-एयर किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक चैनल या मेकर्स की ओर से शो की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए फिलहाल इन जानकारियों को रिपोर्ट्स और चर्चाओं के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
क्या फिर से होस्ट करेंगे सलमान खान?
हर सीजन की तरह इस बार भी सबसे बड़ा सवाल शो के होस्ट को लेकर है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मेकर्स एक बार फिर सलमान खान से बातचीत कर रहे हैं। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो सलमान ही ‘बिग बॉस 20’ की मेजबानी करते नजर आ सकते हैं। हालांकि, इस पर भी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इन सितारों के नामों की हो रही चर्चा
शो शुरू होने से पहले संभावित कंटेस्टेंट्स को लेकर भी अटकलों का दौर जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स में सैंटी शर्मा, फैसल शेख, अंजलि अरोड़ा, रिद्धिमा गुप्ता, जन्नत जुबैर, अरबाज पटेल, भाव्या सिंह, भागीरथ भट्ट, रूरु ठाकुर, उर्फी जावेद, आवेज दरबार और तुषार करवार जैसे नाम सामने आए हैं। हालांकि, इन सितारों की भागीदारी को लेकर भी मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में फाइनल कंटेस्टेंट्स की सूची का खुलासा शो के लॉन्च के करीब ही होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें :- YRKKH Spoiler: दिशा का होगा मिसकैरेज, अभिरा पर लगेगा खून का आरोप, अरमान फिर देगा पत्नी का साथ
आधिकारिक ऐलान का इंतजार
‘बिग बॉस 20’ को लेकर दर्शकों में उत्साह जरूर बढ़ गया है, लेकिन फिलहाल लॉन्च डेट, होस्ट और कंटेस्टेंट्स से जुड़ी सभी जानकारियां रिपोर्ट्स और चर्चाओं पर आधारित हैं। मेकर्स की आधिकारिक घोषणा के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि नया सीजन कब शुरू होगा और इस बार कौन-कौन से चेहरे शो का हिस्सा बनेंगे।
