11:47 AM, 12-Sep-2026
बिहार: दोस्त को बचाने के लिए गंगा में कूदे तीन युवक, चारों डूबने लगे; नाविकों ने तीन को बचाया, एक लापता
दानापुर के फक्कर महतो घाट पर कुश दान पूजा के दौरान गंगा स्नान करने गए चार दोस्त डूबने लगे। एक दोस्त को बचाने के लिए तीन अन्य युवकों ने भी गंगा में छलांग लगा दी। स्थानीय नाविकों ने तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि 20 वर्षीय आयुष तेज धारा में बह गया। उसकी तलाश जारी है।
और पढ़ें
11:30 AM, 12-Sep-2026
बिहार एमएलसी चुनाव: राजद उम्मीदवारों की घोषणा पर भड़कीं रोहिणी, तेजस्वी यादव पर आरोप लगाकर क्या मैसेज दिया?
Bihar MLC Election: बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर सियासत गरमाई गई है। एक दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की तो लालू परिवार के भीतर का कलह एक बार फिर सामने आ गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने उन पर गंभीर आरोप लगा दिया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
11:12 AM, 12-Sep-2026
बिहार: जर्जर सड़क से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला- सड़क बनवाओ तभी उतरूंगा; प्रशासन के हाथ-पांव फूले
मुजफ्फरपुर के बड़ा बैजनाथ गांव में जर्जर सड़क से परेशान कृष्णा पासवान विरोध जताने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने सड़क की समस्या का समाधान होने तक नीचे उतरने से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने समझाकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। और पढ़ें
09:59 AM, 12-Sep-2026
बिहार: सुबह की सैर पर निकले पार्षद प्रतिनिधि की हत्या, बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ा
सीतामढ़ी के डुमरा में मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला पार्षद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो की चार अपराधियों ने आठ गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद ग्रामीणों ने पुलिस टीम को खदेड़ दिया, जिसमें करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए। परिजन पहले हुई फायरिंग के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगा रहे हैं। और पढ़ें
09:15 AM, 12-Sep-2026
बिहार: दो साल का प्रेम, 20 दिन पहले घर से हुए फरार; फिर परिवार ने मानी मोहब्बत, मंदिर में रचा लिया ब्याह
सारण के खानपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में दो साल से प्रेम संबंध में रहे युवक-युवती ने परिवारों की सहमति से शादी कर ली। दोनों करीब 20 दिन पहले अपने-अपने घरों से चले गए थे। सुरक्षित मिलने के बाद भी जब दोनों अपने फैसले पर अडिग रहे तो परिजनों ने रिश्ते को स्वीकार कर विवाह करा दिया। और पढ़ें
08:17 AM, 12-Sep-2026
बिहार: गंगा स्नान कर लौट रहे दंपती को ट्रॉली ने कुचला, दोनों की मौत; बेगूसराय सीमा तक हड़कंप, चालक गिरफ्तार
समस्तीपुर के रोसड़ा में एसएच-55 पर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। दोनों सिमरिया धाम में गंगा स्नान के बाद दरभंगा स्थित अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद फरार ट्रॉली चालक को बेगूसराय के खोदावंदपुर में पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि खलासी फरार हो गया। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:57 AM, 12-Sep-2026
बिहार: गंगा के बैकवाटर ने बढ़ाई सरमेरा की चिंता, बांधों पर टूटने का खतरा; 350 बीघा फसल दस फीट पानी में डूबी
नालंदा के सरमेरा प्रखंड में गंगा के बैकवाटर से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। चार दिनों से लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण पेंदी, सदहा और पुरानी इसुआ के जमींदारी बांधों पर दबाव बढ़ गया है। करीब 350 बीघा धान और मक्के की फसल पानी में डूब चुकी है। और पढ़ें
07:32 AM, 12-Sep-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
बेगूसराय के बखरी में 10 साल की बच्ची से जुड़े पास्को मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। पीड़ित परिवार ने भाजपा नेता नीरज नवीन पर कथित आरोपी के समर्थन का आरोप लगाते हुए पार्टी के जिला और प्रदेश नेतृत्व से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, भाजपा नेता ने आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया है। और पढ़ें